ब्रेकिंग
Mahakaleshwar Temple News: उज्जैन में महाकाल दर्शन करने आए युवक-युवती के साथ मंदिर परिसर में धक्का-म... Neemuch News: महज 3 फीट जमीन के लिए भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट; कुल्हाड़ी और लाठियों से बेरहम हत्... Child Labour Case: बाल श्रम के खिलाफ खंडवा प्रशासन सख्त; बीयर बार संचालक पर FIR, बच्चों का होगा पुनर... Sonam Raghuvanshi Bail: पति की हत्या कर प्रेमी संग फरार हुई थी सोनम; जमानत मिलते ही छलका मृतक की मां... NEET Re-Exam 2026: मध्य प्रदेश में नीट पुनर्परीक्षा की तैयारी; इंदौर में सबसे ज्यादा केंद्र, सीएम के... MP Road Accidents: मध्य प्रदेश में हर दिन 283 लोग हो रहे सड़क हादसों का शिकार; 108 एंबुलेंस की रिपोर्... Big Operation in Burhanpur: सालभर के दर्द से मिली मुक्ति; बुज़ुर्ग महिला की जान बचाकर जिला अस्पताल की... Chhatarpur News: सपा अध्यक्ष की बेटी पर सोशल मीडिया टिप्पणी बनी मुसीबत; हिंदूवादी नेता प्रशांत मेहतो... MP Assembly Session: मानसून सत्र में पेश होगा अनुपूरक बजट; 5 दिनों के सत्र को लेकर विपक्ष का सरकार प... ED Action in Bhopal: मेडिकल एजुकेशन विभाग के क्लर्क पर ED का शिकंजा; 1.47 करोड़ की संपत्ति अटैच
मध्यप्रदेश

उमरिया में 3 माह में पांच बाघों की मौत, वन विभाग कर रहा जांच

उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मानपुर परिक्षेत्र के ग्राम पटेहरा के पास शुक्रवार रात एक नाले में बाघ का कई दिन पुराना शव रेत में दबा मिला है। अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बाघ की मौत की वजह क्या है। बांधवगढ़ में पिछले तीन माह में पांच बाघों की मौत हो चुकी है। मानपुर रेंज में ही चार बाघों की जान गई है। 2023 के साढ़े आठ माह में बांधवगढ़ में 10 बाघ मर चुके हैं।

मानपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी मुकेश अहिरवार ने बताया कि तेलियाडांड स्थित जंगल के नाले में देर रात गश्ती दल को बाघ का शव दिखा था। इसकी जानकारी बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के अधिकारियों को दी। पार्क की टीम में शामिल डाग स्क्वाड ने आसपास का निरीक्षण किया। हालांकि, अभी वन विभाग ने किसी भी तरह की कोई संदिग्ध स्थिति मिलने की जानकारी नहीं दी है।

तीन माह में मारे गए बाघ

16 जुलाई को मानपुर रेंज के देवरी बीट में ग्राम मढ़उ के पास घायल बाघिन की इलाज के दौरान मौत हो गई। 21 जुलाई को मानपुर रेंज के देवरी बीट आरएफ 363 में बाघ का एक सप्ताह पुराना शव पाया गया। नौ अगस्त को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर परिक्षेत्र के पथरहटा बीट में बाघिन का कई दिन पुराना शव मिला। 27 अगस्त को मानपुर बफर रेंज के बीट पटेहरा के पीएफ क्रमांक 641 में चार वर्षीय बाघ का शव पाया गया।

Related Articles

Back to top button