ब्रेकिंग
Weather Forecast: दिल्ली से बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की देश भर के मौसम की चेतावनी Deoria Teacher Suicide Case: पूर्व BSA शालिनी श्रीवास्तव दिल्ली से गिरफ्तार; शिक्षक को आत्महत्या के ... Moradabad Love Story: हीना और मोसिन का वायरल वीडियो; प्रेमिका ने परिवार पर लगाए जान से मारने की साजि... Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT की जांच तेज; चंपत राय और अन्य कर्मचारियो... NIA Raid Punjab: आतंकी गतिविधियों से कमाई गई संपत्ति पर NIA का शिकंजा; UAPA के तहत मकान कुर्क CBI Action on CREST: बैंक अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों पर FIR; चंडीगढ़ फंड गबन केस में पहली चार्... Bengaluru Murder Cases: आपसी रिश्तों में बढ़ती क्रूरता; लिव-इन पार्टनर और होमगार्ड पत्नी की हत्या के ... Vadodara Road Accident: वडोदरा में भीषण सड़क हादसा; लग्जरी बस और ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका; 7 बागी सांसद एकनाथ शिंदे के संपर्क में, कल हो सकते है... Domestic Violence Case: गाजीपुर में बेरहम पति की करतूत; दहेज के लिए पत्नी को घर से निकाला, SP के आदे...
मनोरंजन

‘दिल, दिमाग और दम’, तीन अलग अवतार में लौट रहा है बिग बॉस का नया सीजन

बिग बॉस का क्रेज छुपाए नहीं छुपा है। इस शो के ड्रामे लोगों को काफी पसंद आते हैं। जल्द ही बिग बॉस का नया सीजन आने वाला है। बिग बाॅस ओटीटी के फिनाले के बाद से ही ‘बिग बॉस 17’ को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थी। वहीं, अब ‘बिग बॉस 17’ का प्रोमो भी रिलीज हो गया है। कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर शो के नए सीजन का प्रोमो रिलीज कर दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ा दी है। इस सीजन को भी सलमान खान ही होस्ट करते दिखाई देंगे। रिलीज किए गए प्रोमो में भी सलमान का शानदार अंदाज देखने को मिल रहा है। इस बार की सीजन एक नहीं, बल्कि तीन अवतार में दिखाई देने वाला है।

काफी अलग होगा बिग बॉस 17

सामने आए प्रोमो में सलमान खान की आवाज पहले सुनाई देती है, वे कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अब तक आपने सिर्फ बिग बाॅस की आंख देखी है। अब देखेंगे बिग बाॅस के तीन अवतार। दिल, दिमाग और दम। सलमान इन तीन अवतारों के बारे में जैसे-जैसे बोलते हैं, वैसे-वैसे बैकग्राउंड भी बदलता जाता है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, इस बार बिग बॉस दिखाएंगे एक अलग रंग, जिसे देखकर आप सब रह जाएंगे दंग। शो का ये नया अवतार देख दर्शक ‘बिग बॉस 17’ को लेकर काफी एक्साइटेड हो रहे हैं।

शामिल होंगे ये कंटेस्टेंट

बिग बाॅस के हर सीजन में कुछ नया और अलग देखने को मिलता है। इस बार भी मेकर्स ने लोगों के लिए एक अलग अंदाज लेकर आए हैं। शो के प्रोमो वीडियो के पहले ही इस सीजन के लिए कंटेस्टेंट के नाम सामने आ चुके हैं। अब तक इस शो में ऐश्वर्या शर्मा, ईशा मालवीय, अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, मनीषा रानी, हर्ष बेनीवाल और नीत महल का नाम शामिल होने के लिए सामने आया है। हालांकि, इसे लेकर अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Related Articles

Back to top button