ब्रेकिंग
BMC इलेक्शन 2026: मतदान केंद्र पर फिल्मी सितारों की कतार, सुनील शेट्टी के 'खास मैसेज' ने युवाओं में ... काव्या मारन का मास्टरस्ट्रोक: जिस खिलाड़ी पर लगाया दांव, उसने पहले ही मैच में टीम को बना दिया चैंपिय... ईरान का ट्रंप को खौफनाक अल्टीमेटम: सरकारी टीवी पर जारी किया 'डेथ वारंट', लिखा— इस बार गोली सीधे पार ... RBI का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: भारतीय बैंकिंग को मिलेगी नई ऊर्जा, युवाओं के लिए खुलेंगे करियर के हजारों ... Google Gemini हुआ पहले से ज्यादा ‘स्मार्ट’, ऐप में जुड़ा Personal Intelligence फीचर Pongal 2026: समृद्धि की दस्तक है उफनता हुआ दूध! जानें सूर्य देव को लगाए जाने वाले इस भोग का महत्व किचन हैक्स: पालक और मेथी को स्टोर करने की झंझट खत्म! इन आसान स्टेप्स से 5 दिन बाद भी बनाएं ताजी सब्ज... ईरान-इजरायल युद्ध की आहट ने उड़ाई वादी की नींद: 'हॉस्टल में कैद हैं हमारे बच्चे', वतन वापसी के लिए म... दिल्ली में आधी रात को दनादन गोलियां! लॉरेंस गैंग के दो गुर्गे ढेर होते-होते बचे, एनकाउंटर में सिपाही... कर्ज माफी के बदले 'सुपारी': कातिल पति ने दोस्त को दिया बीवी की मौत का कॉन्ट्रैक्ट, ऐसे बेनकाब हुई सा...
मध्यप्रदेश

हरदा में दूसरे दिन भी तेज बारिश जारी, 14 घंटे से नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाइवे बंद

हरदा। जिले में वर्षा का दौर दूसरे दिन भी जारी रहा है। जिससे नदी-नाले उफान पर आ गए। कई गांवों से संपर्क टूट गया। इससे आवागमन प्रभावित रहा। वहीं नर्मदा का जल स्तर भी बढ़ रहा है। इससे नर्मदा किनारे के गांवों में जलभराव होने लगा है। सिवनीमालवा-टिमरनी के बीज गंजाल नदी के पुलिस पर बाढ़ का पानी आने से नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे शुक्रवार की रात करीब 10 बजे से बंद है। इससे टूध, सब्जी और जरूरी सामग्री के वाहन रुक गए हैं।

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

हरदा के पास अजनाल नदी का पानी पुल पर हाेने खिरकिया, सिराली की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन बंद रहा है। प्रशासन ने गांव में अलर्ट जारी किया है। साथ ही गांवों से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। इससे अजनाल, नर्मदा, मटकूल, अजनाल, गंजाल, मटकुल, स्यानी, टिमरनी एवं हंसावती नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र और पहली से 12 कक्षा तक के स्कूल में शनिवार अवकाश रहा। इसके लिए कलेक्टर ऋषि गर्ग ने शुक्रवार को आदेश जारी किया था।

24 घंटे में हुई 205 मिलीमीटर से अधिक वर्षा

जिले में 24 घंटे में 205 मिलीमीटर वर्षा हुई है। वहीं हरदा तहसील में 168.5 मिलीमीटर, टिमरनी में 162.4, खिरकिया में 204 मिलीमीटर, रहटगांव में 286 मिलीमीटर वर्षा हुई। लगातार वर्षा और तवा डेम के तेरह गेट खोले जाने के बाद नर्मदा नदी का जल स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है।

269 मीटर पहुंचा नर्मदा का जलस्तर

विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह आठ बजे नर्मदा का जलस्तर 269.1 मीटर पर आ गया है। हंडिया में खतरे का निशान 272 मीटर खतरे का निशान है, अभी तक 269.880 मीटर पहुंच गया है। प्रशासन ने नर्मदा नदी के किनारे रहने वाले लोगों को जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी के चलते सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश जारी कर अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

Back to top button