ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
मनोरंजन

एक बार फिर रोमांस करते नजर आएंगे अक्षय कुमार-शिल्पा शेट्टी, इस फिल्म के सीक्वल में दिखेंगे साथ

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर सीक्वल फिल्में काफी धमाल मचा रही है। कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुई सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ और अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। वहीं, आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ भी लोगों ने पसंद की है। इन्हें देखकर कहा जा सकता है कि बॉलीवुड में फिलहाल सीक्वल फिल्मों का दौर चल रहा है। इन्हीं फिल्मों के क्रेज को देखते हुए अब फिल्म मेकर्स सीक्वल फिल्मों की तैयारी में लग गए हैं। जल्द ही फुकरे, यारियां और वेलकम जैसी फिल्मों के सीक्वल रिलीज होने वाले हैं। इसी बीच एक और हिट फिल्म की सीक्वल की जानकारी सामने आ रही है।

जल्द ही बनेगा धड़कन 2 का सीक्वल

अक्षय कुमार के लिए यह साल काफी अच्छा रहा है। लंबे समय के बाद अक्षय की फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ‘ओएमजी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। वहीं, अब वे जल्द ही ‘वेलकम 3’ फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। इसी बीच साल 2000 में रिलीज हुई अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की फिल्म ‘धड़कन’ के सीक्वल की भी मेकर्स तैयारी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डायरेक्टर धर्मेश दर्शन ने बताया कि उन्हें प्रोड्यूसर रतन जैन ने ‘धड़कन 2’ के लिए अप्रोच किया है। उन्होंने कहा, लोग उस तरह के काम को मिस करते हैं, जो मैंने किए हैं और ये बात मुझे खुशी देती है।

गदर 2 को देख इंप्रेस हुए फिल्म मेकर्स

‘राजा हिंदुस्तानी’ फिल्म के अलावा लोग अगर किसी फिल्म के बारे में मुझसे पूछते हैं, तो वह धड़कन है और क्या मैं इसका सीक्वल बनाउंगा। धर्मेश का कहना है कि उन्हें पिछले एक दशक से धड़कन फिल्म का सीक्वल बनाने के लिए कहा जा रहा था। वे खुद ही नहीं आगे बढ़ना चाह रहे थे। उन्होंने कहा, “मैं श्योर नहीं था क्योंकि धड़कन फिल्म क्लासिक है। ये बिल्कुल वही बात है कि कभी-कभी फिल्म का दूसरा पार्ट बनाना। गदर 2 की सक्सेस से धर्मेश काफी इंप्रेस हैं। इसे देखने के बाद ही वे ‘धड़कन 2’ बनाने के लिए तैयार हुए हैं। 10-15 दिन पहले ही उन्हें धड़कन 2 ऑफर की गई थी।”

हालांकि इस बात का अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है कि ‘धड़कन 2’ में लीड कास्ट पुरानी ही होगा या नई। धर्मेश का कहना है कि कास्टिंग को लेकर उन्होंने अभी कोई फैसला नहीं किया है। लेकिन सीक्वल में कुछ नए लोग कास्ट किए जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button