ब्रेकिंग
बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब... पन्ना में बोरवेल बना काल: 8 दिन में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, पिता-छोटे भाई के बाद बड़े बेटे... रक्षाबंधन पर दिवंगत भाइयों की याद में महिला ने लगाई फांसी: शिवपुरी के महलसराय की घटना, इलाके में शोक जबलपुर-भोपाल NH-45 पर बंद ढाबे में चल रहा था अवैध गैस रिफिलिंग का काला खेल: पुलिस का छापा, 3 गिरफ्ता... जबलपुर: भड़पुरा घाट पर नर्मदा नदी में बहे महाराष्ट्र के पिता-पुत्र; 36 घंटे बाद भी सुराग नहीं, SDRF ...
मध्यप्रदेश

सोशल मीडिया पर नेताओं ने बढ़ाई सक्रियता, दावेदारों ने भी बनाई टीम

भोपाल। चुनावी तैयारियों में जुटे नेताओं ने इंटरनेट मीडिया में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। कुछ नेताओं ने तो अलग से अपनी इंटरनेट मीडिया टीम भी बना ली है जो विभिन्न ग्रुपों में उनके कार्यक्रम प्रसारित करने के साथ ही उनके इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म को हैंडल कर रही है।

नेताओं ने मजबूत की टीम

वर्तमान की बात करें तो नेता जी गणेशोत्सव में कहां-कहां पूजन करने जाएंगे। या जा चुके हैं, उसकी पूरी जानकारी इंटरनेट मीडिया में अपडेट की जा रही है। मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायकों से लेकर भाजपा व कांग्रेस के ऐसे नेता जिन्हें विधानसभा चुनाव के रण में उतरने के लिए टिकट मिलने की उम्मीद है, उन सब ने इंटरनेट मीडिया टीम को मजबूत कर दिया है।

साथ ही विधानसभा क्षेत्रों के समाजसेवी, व्यापारी, धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले लोगों के जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ की बधाई तक इंटरनेट मीडिया पर देकर घर-घर दस्तक दे रहे हैं।

कुछ उदाहरण देखें

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने चुनाव से पहले ही अपने मीडिया सेल में कर्मचारियों की संख्या बढ़ा ली है। वे नरेला विधानसभा क्षेत्र की जनता से हर जानकारी साझा करते हैं। इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग माध्यमों पर पर सक्रिय हैं।

वहीं नरेला विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान, आसिफ जकी, मनोज शुक्ला ने इंटरनेट मीडिया पर सक्रियता बढ़ा दी है। धार्मिक आयोजनों में शामिल होने से लेकर खुशी व गम में लोगों के घर जाने की अपडेट इंटरने मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।

हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा 11 मील, गांधी नगर सहित पूरे क्षेत्र में कही भी विकास कार्यों के भूमिपूजन व लोकार्पण होते हैं तो इंटरनेट मीडिया पर तत्काल जानकारी साझा हो जाती है। इंटरनेट मीडिया में सबसे अधिक सक्रियता रामेश्वर शर्मा की दिख रही है। कांग्रेस में पूर्व विधायक जितेंद्र डागा ने सकिय्रता बढ़ाई है।

Related Articles

Back to top button