ब्रेकिंग
Monsoon Withdrawal in CG: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से जल्द होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने दी जान... Bijapur CAF Jawan Death: सैंड्रा कैंप में तैनात विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिज... Usri River Body Found: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का मामला, एसआईटी और खोजी कुत्ते की मदद से हो रही थी तला... Palamu Murder Case: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, आईपीएस दिव्यांशु शुक्ल... Jharkhand Ration Dealers News: कमीशन बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो करने की मांग, सर्वर समस्या से परेशान ... Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां...
देश

महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद नारी शक्ति ने किया PM का अभिनंदन, लगे मोदी-मोदी के ना

महिला आरक्षण बिल लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में पास हो गया है। बिल पास होने की खुशी में  महिला मोर्चा की नेता और कार्यकर्ता भाजपा दफ्तर पहुंचीं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया। महिला मोर्चा की नेता और कार्यकर्त्ता पीएम मोदी को महिला आरक्षण बिल के लिए धन्यवाद दिया। महिला मोर्चा ने फूलों के गुलदस्ते देकर पीएम का वेलकम किया और मोदी-मोदी के नारे लगाए

इस कार्यक्रम में भाजपा की सभी महिला सांसद, दिल्ली की महिला पार्षद और भाजपा महिला मोर्चा की तमाम नेता मौजूद रहीं। बता दें कि केंद्र सरकार ने 18 सितंबर से 23 सितंबर तक 5 दिन का विशेष सत्र बुलाया था। सत्र के दूसरे दिन नई संसद में कार्यवाही शुरू हुई।

लोकसभा में बुधवार को महिला आरक्षण बिल पास हुआ और गुरुवार को राज्यसभा में। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में बिल के पास होने पर इसे  देश की लोकतांत्रिक यात्रा का ‘एक ऐतिहासिक क्षण’ बताया और कहा कि यह भारत की महिलाओं के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के युग की शुरुआत है।

Related Articles

Back to top button