ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
मध्यप्रदेश

जिला अस्पताल में विशेषज्ञ और मशीनों की कमी, नहीं होते हड्डी के आपरेशन

हरदा। जिला अस्पताल परिसर में सात साल पहले ट्रामा सेंटर बनाया गया। इसके लिए महज भवन बन सका। लेकिन चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार अब तक नहीं होने से दुर्घटना में घायलों को जिला अस्पताल में महज प्राथमिक उपचार ही मिल पाता है। जिला अस्पताल में दुर्घटना के घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल या इंदौर रेफर किया जाता है।

बता दें कि वर्ष 2016 में जिला अस्पताल परिसर में ट्रामा सेंटर भवन बनाया गया। लेकिन यहां विशेषज्ञ और मशीनों की कमी के कारण ट्रामा सेंटर में सुविधाओं का विस्तार नहीं हो सका है। सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र काशिव ने बताया कि उनके पहचान के एक व्यक्ति हादसे में घायल हो गए थे। जिनका आपरेशन होना था। लेकिन जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में आपरेशन नहीं हो सका। इसके बाद जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में आपरेशन किया जा सका।

निजी अस्पताल में कराना पड़ा इलाज

तीन दिन पहले खिरकिया ब्लाक के ग्राम सोनपुरा के देवलाल अटले का सात वर्षीय बेटा प्रिंस स्कूल में खेलते समय गिर गया। जिससे एक हाथ फैक्चर हो गया। जिसे इलाज के लिए खिरकिया से जिला अस्पताल हरदा रेफर किया गया। लेकिन जिला अस्पताल में हड्डी के आपरेशन की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका आपरेशन किया गया। जिससे बच्चे के परिवार को आर्थिक बोझ उठाना पड़ा। स्वजनों ने बताया कि दो दिन तक जिला अस्पताल में भर्ती करके रखा गया। इसके बाद एक निजी अस्पताल में आपरेशन किया गया।

अस्थिरोग विशेषज्ञ की कमी

जिला अस्पताल परिसर के ट्रामा सेंटर भवन में अब तक अस्थि रोग विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारी, एनेस्थिसिया वि विशेषज्ञ एवं सर्जन की नियुक्ति नहीं हो सकी है। वहीं ट्रामा सेंटर में आपरेशन के लिए मशीनरी एवं उपकरण भी नहीं आए हैं। महज आपरेशन टेबल ही आ सका है। ट्रामा सेंटर की सुविधाएं शुरू नहीं होने के कारण उक्त भवन में आइसीयू, सिटी स्कैन जांच की जा रही है। वहीं उक्त भवन में जनरल वार्ड भी बना दिया गया है।

जिला अस्पताल में हड्डी के आपरेशन नहीं हो पाते हैं। ट्रामा सेंटर में सीआरर्म मशीन नहीं है। इसके लिए शासन को पत्र लिखा है। इसके साथ ट्रामा सेंटर के सेटअप के बारे में भी शासन को अवगत कराया है। ताकि जिला अस्पताल में ही लोगों को सुविधा मिल सके। -डा. मनीष शर्मा, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल, हरदा

Related Articles

Back to top button