ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...
मध्यप्रदेश

दबंगों ने दंपती को घसीटकर पाइप से पीटा, नाबालिग लड़की के कपड़े फाड़े

बुरहानपुर। शनिवार रात जिले के खकनार थाना क्षेत्र के बलवाड़ा गांव में दबंगों ने मारपीट की। रात करीब आठ बजे गांव के पांच दबंगों ने न केवल एक दंपती को सरेआम घसीट-घसीटकर पाइप और लाठियों से बुरी तरह पीटा, बल्कि बीचबचाव करने आई उनकी सोलह वर्षीय बेटी को पीटते हुए उसके कपड़े तक फाड़ डाले। किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुखद पहलू यह है कि सरेआम महिलाओं पर अत्याचार करने वाले दबंगों के खिलाफ पुलिस ने मारपीट की सामान्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

रविवार दोपहर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को इसकी जानकारी लगी तो वे भड़क गए। उन्होंने खकनार थाना प्रभारी विनय आर्य को फोन पर उचित कार्रवाई करने के लिए कहा। सांसद के कहने पर भी थाना प्रभारी ने आरोपितों का पक्ष लेने का प्रयास किया। इस पर सांसद को कहना पड़ा कि दो घंटे में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे खुद थाने में आकर धरना देंगे।

भाजपा नेता का है संरक्षण

पीड़ित पक्ष ने सांसद से शिकायत के दौरान बताया कि मारपीट करने वाले बदमाशों को एक स्थानीय भाजपा नेता का संरक्षण है। इससे पहले भी आरोपितों ने मारपीट की थी। कथित भाजपा नेता ने उल्टे पीड़ित पक्ष पर केस दर्ज करवा दिया था। बताया जाता है कि कथित भाजपा नेता की रेत के कारोबार में भी संलिप्तता है। थाने से महज 13 किमी दूर इस गांव में रात आठ बजे घटना होने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची थी। रात साढ़े 11 बजे पीड़ित पक्ष खकनार थाने पहुंचा, तब जाकर एफआइआर दर्ज की गई।

इनके खिलाफ दर्ज किया केस

खकनार थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर बलवाड़ा गांव निवासी संतोष सुपड़ू, भगवान सुपड़ू, विजय उत्तम, अजय उत्तम, लक्ष्मीबाई भगवानदास व एक अन्य के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। इन धाराओं में थाने से ही जमानत हो जाती है।

कार्रवाई के लिए कहा है

यह मामला मेरे संज्ञान में आया था। इसमें दो पक्षों के बीच मारपीट होने की बात सामने आई थी। थाना प्रभारी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। – देवेंद्र पाटीदार, पुलिस अधीक्षक

Related Articles

Back to top button