ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
मध्यप्रदेश

DIG ने कई थाना प्रभारियों की बाहर निकली देखी तोंद, बोले- SP जैसी बनाओ फिटनेस

बुरहानपुर । सोमवार को वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचे खरगोन रेंज के डीआइजी चंद्रशेखर सोलंकी को न केवल पुलिस के वाहनों में कमियां मिलीं, बल्कि पुलिस अफसरों और जवानों की फिटनेस भी ठीक नहीं लगी। परिचय के दौरान लाइन से खड़े थाना प्रभारियों में से कई की तोंद बाहर निकली देखी, तो बोल पड़े दरोगा जी अपनी फिटनेस एसपी देवेंद्र पाटीदार जैसी बनाओ। एसपी ने उन्हें आश्वस्त किया कि अब जवानों से लेकर पुलिस अफसरों तक फिटनेस ठीक कराई जाएगी।

रेणुका पुलिस लाइन में वाहनों के निरीक्षण के दौरान एक वाहन में पुलिस नहीं लिखा होने पर डीआइजी ने कहा कि यह तो टाटा का ट्रक खड़ा कर दिया है। उन्होंने इसमें पुलिस लिखवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जवानों से बुलेट चालू कराई और मैदान का एक चक्कर लगाने के लिए कहा। वाहनों की फिटनेस की तारीख नहीं लिखी होने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई और रखरखाव की तारीख लिखने के निर्देश दिए।

मशक्कत के बाद बंद हुआ जेल वाहन का गेट

डीआइजी ने आरोपितों को खंडवा जेल ले जाने वाले वाहन का निरीक्षण करते हुए स्टेपनी को कहीं और रखने के निर्देश दिए। नीचे उतरने पर उन्होंने जब इसका गेट बंद कराया तो जवान को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। डीआइजी ने कहा कि यह भी जुगाड़ का है। कई वाहनों के फस्ट एड बाक्स में डेटाल और बैंडेज नहीं मिला। उन्होंने इसे रखने के साथ ही हर माह जांच कर एक्सपायरी हो चुकी दवाएं हटाने के निर्देश दिए। एक अन्य वेन की फिटनेस खराब और डैश बोर्ड टूटा मिला।

थानों के वाहनों के सामने रखे जैक, ग्रीस गन व अन्य सामग्री की जानकारी ली। एक वाहन के सामने रखी टार्च जलाने के लिए कहा तो वह एक बार में नहीं जल सकी। जिस पर डीआइजी ने एसपी से सभी वाहनों में बड़ी टार्च रखने के लिए कहा।

लर्निंग सेंटर देख कर की प्रशंसा

डीआइजी चंद्रशेखर सोलंकी ने रेणुका पुलिस लाइन में शुरू किए गए आधुनिक लर्निंग सेंटर का भी अवलोकन किया। एसपी ने बताया कि इसे अभी शुरू किया है। यहां पुलिस कर्मियों के बच्चों के अध्ययन के लिए सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। काफी बच्चे यहां पढ़ने के लिए आते हैं। डीआइजी ने इस पहल की प्रशंसा की। उन्होंने क्राइम मीटिंग में जिले के अपराधों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करें।

Related Articles

Back to top button