ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
मध्यप्रदेश

मप्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी सूची में ज्योतिरादित्य सिंधिया का दबदबा

ग्वालियर। मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख नरेंद्र सिंह तोमर का नाम मुरैना की दिमनी सीट से घोषित कर पार्टी ने चौंकाया है। इस सूची में अंचल की तीन सीटों से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों को टिकट मिलना भी स्पष्ट संकेत दे रहा है कि पार्टी में उनका दबदबा कायम है।

खास समर्थकों को दिलवाया टिकट

सिंधिया ने अपनी खास समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी सुमन को डबरा, मोहन सिंह राठौड़ को भितरवार और रघुराज कंसाना को मुरैना सीट से टिकट दिलाकर उन आशंकाओं को निर्मूल साबित कर दिया है कि 2020 में सिंधिया और भाजपा के बीच हुई डील पूरी हो गई है। अब उन्हें पार्टी में एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह रहना होगा।

सिंधिया को ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में प्राथमिकता

संगठन ने दूसरी सूची में इस बात के भी संकेत दिए हैं कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया को ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में प्राथमिकता दी जाएगी। ग्वालियर जिले की छह विधानसभा सीटों में से दो सिंधिया समर्थकों को टिकट मिल चुका है। ग्वालियर सीट से ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का नाम भी लगभग तय है। इस हिसाब से सिंधिया ग्वालियर में सिंधिया की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत हो जाएगी।

भाजपा में भी सिंधिया का दबदबा

साथ ही यह भी साफ हो गया है कि सिंधिया का जो दबदबा कांग्रेस में था, वही भाजपा में भी है। इधर, ग्वालियर की भितरवार एक ऐसी सीट थी, जिस पर भाजपा के कई दिग्गज लंबे समय से तैयारी कर रहे थे। इनमें सबसे बड़ा और अहम नाम पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया है। अब यहां से मोहन सिंह का नाम फाइनल हो जाने के बाद पवैया को नई जगह तलाशनी होगी।

Related Articles

Back to top button