ब्रेकिंग
Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण...
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, सफाई नहीं होने से शहर में पसरा कचरा

गुना। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर जिले की सभी नगर पालिका और नगर परिषद में 25 सितंबर से सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है, जिससे नगर पालिका क्षेत्र में सफाई नहीं होने से शहर कचरे में होता जा रहा है। दो दिनों में शहर के वार्डों, कालोनियों और सड़कों की सफाई नहीं होने से कचरे के ढेर लगते जा रहे है। इसके साथ ही गंदगी होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन द्वारा बीते कई दिनों से अपनी 18 सूत्रीय मागों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है, जिसमें पूर्व में ही यूनियन द्वारा शासन को मांग पत्र दिया हुआ है। वहीं मांगों को निराकरण नहीं होने से 23-24 सितंबर में सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे थे, वहीं 25 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है।

सफाईकर्मियों की है ये मांगे

सफाई कर्मचारी यूनियन द्वारा नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद ठेका प्रथा खत्म करने के साथ ही स्थाई भर्ती, मेडिकल के आधार पर स्वेच्छिक सेवा निवृति, समान पद समान वेतन का लाभ, सेवा में कार्य करते हुए अकस्मात मृत्यु पर अनुकंपा नियुक्ति, सभी सफाई कर्मचारियों को नियमितीकरण कर स्थाईकरण का लाभ देना, सफाई कामगार का पद सृजन किया जाए व सभी कर्मचारियों को एक समान वेतन 25000 प्रतिमाह भुगतान करने संबंधी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है, जिससे शहर में सभी जगहों पर कचरा फैलता जा रहा है।

सफाईकर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष महेश पारोछिया ने बताया कि 23-24 में दो दिवसीय धरना दिया गया था, जिसमें मांगों का निराकरण नहीं होने से मंगलवार से सभी सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

गंदगी के लग रहे अंबार

सोमवार से सफाई कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होने से शहर में सड़कों की सफाई नहीं हो पा रही है। जिससे शहर के वार्डों, कालोनियों व सड़कों पर गंदगी के अंबार लगते जा रहे है। आलम यह है कि दुर्गंध के चलते लोगों को मुंह पर कपड़ा डालकर निकलना पड़ रहा है। दो दिनों की हड़ताल में ही जब शहर का ये हाल है, अगर हड़ताल और ज्यादा दिनों चलती है तो लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button