ब्रेकिंग
Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन Swavlamban 2026 Indian Navy: दिल्ली में होगा नौसेना के स्वदेशीकरण कार्यक्रम 'स्वावलंबन 2026' का आयोज... Ahmedabad Serial Blasts Case: सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी मोहम्मद तनवीर की फांसी की सजा पर लगाई रोक, जेल ... Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म...
मध्यप्रदेश

पुलिस ने किया करीब 12 लाख के चोरी के मामले का खुलासा, आरोपितों को भेजा जेल

मंडला। पुलिस ने सोना-चांदी सहित करीब 12 लाख की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। 23 सितंबर को प्रार्थीया त्रिवेणी कामडे, उम्र 58 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 13 ड्रायवर लाईन, नैनपुर थाना में रिपोर्ट लिखाई कि दिनांक एक दिन पहले 22 सितंबर की दोपहर में बालाघाट किसी काम से गये हुए थे।

रात जब वापस घर आईं तो उन्होंने देखा कि घर के अंदर कमरे में रखी गोदरेज के अलमारी में रखे सोना,चांदी के जेवरात व नगदी कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। थाना नैनपुर में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अप.क्र.367/2023 धारा 457,380 भादवि का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

चोरी एवं नकबजनी के मामले में पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी को अज्ञात चोरो की तलाश एवं चोरी गये सामान के रिकवरी के लिए निर्देशित किया गया था तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की सूचना एवं गिरफ्तारी के लिए ईनाम की उद्घोषणा भी की गई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं डीएसपी महिला सुरक्षा शाखा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नैनपुर के नेतृत्व में टीम गठित की और मामले की विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान हर पहलू पर बारिकी के जांच कर तफ्तीश की गई।

इस दौरान पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि वार्ड न. 10 शांति नगर नैनपुर निवासी अजमील उर्फ अज्जू खान अक्सर प्रार्थी के घर आता जाता रहता है। उनके घर में सामान के बारे में भी जानकारी रखता है। इसकी पुष्टि करने पुलिस टीम द्वारा हर ऐंगल से जांच एवं तकनिकी साक्ष्यों का अवलोकन किया गया। प्रार्थी के बयानो में आये तथ्यों एवं संदेही द्वारा प्रार्थी को उसके बताये कथनो में विरोधाभास मिलने के आधार पर अजमील उर्फ अज्जू खान को अभिरक्षा में लिया गया और पूछताछ की गयी।

पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया जुर्म

पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि अपने दोस्त राजा नंदा के साथ मिलकर आंटी के घर चोरी करने की योजना बनाई। 22 सितंबर की रात में पीछे के दरवाजे को खोलकर अंदर घुसकर गोदरेज की आलमारी में रखे सोने व चांदी के जेवरात एवं नगदी चुरा लिए। जिसको दोनों ने आपस में बांटकर अपने घर मे छुपाकर रखे हैं।

दोनों आरोपियों से चोरी गये 20 तोला सोने 1.500 कि.ग्रा. चांदी के जेवरात, 20 हजार रुपए नगद, कुल मसरूका 12 लाख 10 हजार जब्त किया। आराेपित को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा दोनों आरोपियों जेल मण्डला भेजा गया।

Related Articles

Back to top button