ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
देश

CAA के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह आज, राजघाट पर विरोध प्रदर्शन करेंगे सोनिया-राहुल और प्रियंका

नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन के बीच सोमवार को कांग्रेस इस कानून के खिलाफ हल्लाबोल करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस आलाकमान आज राजघाट पर सत्याग्रह करेगा और सरकार का विरोध करेगा। सोनिया गांधी के घर शनिवार को हुई बैठक में सत्याग्रह का फैसला किया गया है, जो दोपहर 2 बजे से शुरू होगा और रात 8 बजे तक चलेगा।

भाजपा का भी हल्ला बोल
एक तरफ जहां कांग्रेस दिल्ली में सत्याग्रह करने जा रही है, वहीं भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल में CAA के समर्थन में सभा करेंगे। नड्डा कोलकाता के मायो रोड और श्याम बाजार में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली की और प्रदर्शनकारियों को अफवाह में न आने की अपील की।

रैली में पीएम मोदी बोले कि किसने कहा कि देश के लोगों को नागरिकता संशोधन एक्ट से नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि देश के मुस्लिम दश के ही रहेंगे। बता दें कि नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ रविवार को भी देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुआ। उत्तर प्रदेश में अभ तक इसका सबसे ज्याद असर देखने को मिला है और कई शहरों में अभी भी इंटरनेट को बंद है। यूपी में अभी विरोध प्रदर्शन में 15 से अधिक मौतें हो चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button