ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
देश

‘दिल्ली में बाइक और स्कूटर से होता है 24% प्रदूषण’

नई दिल्लीः दिल्ली में 24 प्रतिशत प्रदूषण सिर्फ बाइक और स्कूटर की वजह से है, यह दावा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली सफर ने किया है। सफर ने अपनी स्टडी में बताया कि दिल्ली में 41 प्रतिशत प्रदूषण की वजह यहां के ट्रांसपोर्ट यानी गाड़ियां हैं। सफर की रिपोर्ट के अनुसार, इसमें भी बाइक की वजह से 14 प्रतिशत और स्कूटरों की वजह से 10 प्रतिशत प्रदूषण है। इसके अलावा ट्रक और बसों की वजह से भी 20-20 प्रतिशत प्रदूषण हुआ है। साथ ही ऑटो और कारें भी दिल्ली को काफी प्रदूषित कर रही हैं। सफर के प्रॉजेक्ट डायरेक्टर गुफरान बेग के अनुसार स्कूटर और बाइक की वजह से ज्यादा प्रदूषण की वजह इनका कम मेंटनेंस होना है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से ट्रकों को लेकर बंदिशें लगाई गई हैं, ऐसा ही इस सेग्मेंट में भी किया जाना चाहिए। गुफरान बेग ने कहा कि बाइक-स्कूटर पेट्रोल से दौड़ते हैं तो उनसे कम प्रदूषण होता है। इसी स्टडी में यह भी बताया गया कि 2015 के बाद से राजधानी में सालाना पीएम 2.5 की संख्या कम हो रही है। 2010 में पीएम 2.5 का औसत 111 रहा था, जो 2018 में 101 रहा है, जबकि 2019 में यह नवंबर तक 92 रहा है। वैसे इसे 40 तक होना चाहिए, लेकिन अभी भी यह दोगुना ही है।

सिर्फ 84 दिन ही मिल रही साफ हवा
सफर की स्टडी के मुताबिक पूरे साल में दिल्ली को महज 23 प्रतिशत दिन (लगभग 84 दिन) ही सामान्य स्तर की हवा मिलती है। 38 प्रतिशत दिन बेहद खराब और 1 प्रतिशत दिन गंभीर स्तर की हवा मिलती है। स्टडी के मुताबिक सर्दियों में दिल्लीवासियों को सिर्फ 4 प्रतिशत दिन ही साफ हवा मिल पाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button