ब्रेकिंग
Rain Alert India: पहाड़ी राज्यों से लेकर दक्षिण भारत तक सक्रिय हुआ मौसम, जानिए अपने शहर के आज के ताप... West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु...
देश

हैदराबाद एनकाउंटर में मारे गए चारों आरोपियों का दोबारा पोस्टमार्टम शुरू

हैदराबाद एनकाउंटर में मारे गए चारों आरोपियों का सोमवार को दोबारा पोस्टमार्टम हो रहा है। एम्स दिल्ली की तीन सदस्यीय टीम सोमवार सुबह हैदराबाद के गांधी मेडिकल कॉलेज पहुंची और पोस्टमार्टम को लेकर प्रक्रिया शुरू की। बता दें कि गांधी मेडिकल कॉलेज में चारों आरोपियों के शव रखे गए हैं। एम्स के डॉक्टर सुधीर गुप्ता, डॉक्टर अभिषेक यादव और डॉक्टर आदर्श कुमार ने सुबह 9 बजे से पोस्टमार्टम शुरू किया। तेलंगाना हाई कोर्ट के आदेश पर चारों आरोपियों का दोबारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

हैदराबाद में महिला डॉक्टर से गैंगरेप और मर्डर के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिनको पुलिस ने 6 दिसंबर को कथित मुठभेड़ में मार गिराया था। जिसके बाद से हैदराबाद पुलिस पर सवाल उठ रहे थे। सामाजिक कार्यकर्त्ता के. सजया और अन्य की ओर से तेलंगाना हाई कोर्ट जनहित याचिका दायर की थी। इसी याचिका पर कोर्ट ने आरोपियों के दोबारा पोस्टमार्टम के आदेश दिए और शवों को उनके परिजनों को सौंपने के भी निर्देश जारी किए।

चीफ जस्टिस आर.एस. चौहान और जस्टिस ए. अभिषेक रेड्डी की खंडपीठ ने आदेश दिए कि पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी की जाए और इसे अदालत में दायर किया जाए। अदालत ने विशेष जांच दल (एसआईटी) को भी निर्देश दिया कि इस कथित मुठभेड़ की जांच करे और मुठभेड़ में इस्तेमाल किए गए हथियारों को भी जब्त किया जाए। इसके साथ ही एसआईटी को भी मामले में एफआईआर, केस डायरी और अन्य रिकॉर्ड इकट्ठा करने को कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button