ब्रेकिंग
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, मॉडल श्रद... Bulandshahr ADM Judicial Death: बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भारत राम यादव का निधन, हार्ट अटैक और ब्रेन... IND-W vs ZIM-W 3rd T20: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से कब्जा— हरमनप्रीत कौर... Salman Khan Security Increased: टाइगर श्रॉफ पर हमले के खुलासे के बाद सलमान खान की सुरक्षा सख्त, गैले... Saudi Arabia Death Penalty: सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई फांसी, मक्का की मस्जिद में... SBI Data Leak Alert: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों का पर्सनल डेटा डार्क वेब पर लीक, मोबाइल नंबर और ए... Smart Gadgets for Daily Habits: बुरी आदतें छुड़ाने और लाइफस्टाइल सुधारने में मदद करेंगे ये 5 अनोखे ग... Karwa Chauth Vrat Rules: करवा चौथ पर चांद देखने के बाद कैसे खोलें व्रत? जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने... Diabetes Diet Tips: डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये हेल्दी डाइट, एक्सपर्ट्स ने ... Cockroach Janata Party News: जेल में बंद CJP नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई की मांग, अभिजी...
देश

आगे के चुनावों में BJP की हार होगी क्योंकि उसने सिर्फ बांटने वाले मुद्दे उठाए: आजाद

नई दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन के जीत की ओर अग्रसर होने पर खुशी जताते हुए सोमवार को दावा किया कि आने वाले चुनावों में भी भाजपा की हार होगी क्योंकि उसने सिर्फ बांटने और असल मुद्दों से ध्यान हटाने की राजनीति की है। आजाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, च्च्जिस तरह से महाराष्ट्र और हरियाणा के लोगों ने भाजपा को सबक सिखाया है, झारखंड की जनता भी उसी रास्ते पर गई है। मुझे विश्वास है कि परिणाम कांग्रेस के गठबंधन के पक्ष में होगा।”

उन्होंने दावा किया,  आने वाले समय में जो भी चुनाव होंगे, उनके नतीजे भाजपा के खिलाफ होंगे। इसकी वजह है। पिछले छह वर्षों में भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री ने खुद देश के लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया है और विवादित मुद्दों के जरिए लोगों का ध्यान असल मुद्दों से हटा दिया है। जितने भी वादे उन्होंने किए थे, वो पूरे नहीं किए।” गौरतलब है कि झारखंड में विधानसभा की 81 सीटों पर हुए चुनाव के लिए सोमवार को मतगणना चल रही है और अब तक मिले रुझानों के अनुसार, 29 विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है वहीं विपक्षी झामुमो 24, कांग्रेस 12 और राजद पांच सीटों पर आगे है। जेवीएम (पी) तीन पर और आजसू भी तीन विधानसभा सीटों पर आगे चल रही हैं। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों और रामलीला मैदान में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का हवाला देते हुए आजाद ने कहा, गोलीबारी में कई लोगों की मौत हुई, कई घायल हो गए तथा पुलिस के लाठीचार्ज में कई बच्चे-बच्चियों की टांगें टूटी हैं। इस बारे में प्रधानमंत्री के मुंह से एक शब्द भी नहीं निकला।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button