ब्रेकिंग
Ranchi Monsoon Alert: मानसून से पहले रांची नगर निगम अलर्ट; जलजमाव रोकने के लिए शुरू हुआ सफाई और अतिक... Deoghar Crime News: जसीडीह में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 13 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ भागलपुर का तस्कर ग... Giridih Revenue Camp: गिरिडीह में 9 जून से विशेष राजस्व शिविर; अब पंचायत स्तर पर सुलझेंगे जमीन विवाद Godda Netball News: पुडुचेरी में नेशनल चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम का चयन; गोड्डा में लगा समर कैंप Bilaspur Crime News: बिलासपुर में दरिंदगी; तोरवा और सिरगिट्टी में नाबालिगों से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्... MCB News: चिरमिरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई; घर में अवैध शराब बेच रहे युवक को 49 लीटर महुआ शराब के साथ द... Korba Crime News: बोलेरो से कुचलने का प्रयास और कनपटी पर तानी पिस्तौल; कोरबा में एएसआई के बेटे समेत ... Women Bikers in Chhattisgarh: रायपुर से बारनवापारा तक महिला बाइकर्स की ऐतिहासिक राइड; सड़क सुरक्षा का... Dhamtari Crime News: गांजा तस्करी पर पुलिस की बड़ी चोट; 44 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गि... MCB Political News: मनेंद्रगढ़ नगर पालिका में विकास कार्यों को लेकर संग्राम; कांग्रेस ने लगाया भेदभा...
मध्यप्रदेश

घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म, आरोपित के दोस्त ने भी ब्लैकमेल कर किया शारीरिक शोषण

भोपाल। जिले की बैरसिया तहसील के एक गांव में 25 वर्षीय विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित उसका पड़ोसी है। उसने दो माह पहले महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद भी वह महिला को बदनाम करने की धमकी देकर उसका दैहिक शोषण कर रहा था। इसके बारे में आरोपित के एक दोस्त को पता चल गया तो उसने भी महिला को ब्लैकमेल कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आखिरकार महिला ने तंग आकर आरोपितों के खिलाफ थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

बैरसिया थाना प्रभारी नरेंद्र कुलस्ते ने बताया कि 25 वर्षीय महिला गृहणी है और बैरसिया के एक गांव की रहने वाली है। उसका पति निजी काम करता है। इसी सिलसिले में उसे कई बार बाहर जाना पड़ता है। 11 अगस्त को महिला का पति बाहर गया हुआ था। महिला अपने घर पर अकेली थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला विपिन मीणा रात करीब पौने 12 बजे उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया, लेकिन आरोपित ने उसे डरा-धमकाकर चुप करा दिया। बाद में भी वह महिला को धमकाकर लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।

कुछ दिन पहले विपिन के दोस्त अमित धाकड़ को इसके बारे में पता चला, तो वह भी महिला के घर पहुंच गया और उसे बदनाम करने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला थाने पहुंची और दुष्कर्म की धाराओं में एफआइआर दर्ज कराई। पुलिस गिरफ्तारी के बाद रविवार को ही दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश करेगी।

Related Articles

Back to top button