ब्रेकिंग
महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे... भारी विरोध के बाद झुकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया: NALSAR छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक का आदेश BCI ने लिया... अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 अगस्त से लागू होगा नया ड्रेस कोड, एकरूप वेशभूषा में दिखेंगे पु... राजस्थान कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, UCC और 'ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन एक्ट' को मिली हरी झंडी लखनऊ के रहीमाबाद में रिश्तों और इंसानियत का कत्ल, जमीन के लालच में मृत पिता के शव का सादे कागज पर लग... कुर्ला लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई, GSI की 8 साल पुरानी चेतावनी आई सामने अंबाला कैंट NH-44 पर भारी बवाल: प्रदर्शनकारियों के पथराव में DSP समेत 7 पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज औ... उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, THDC की निर्माणाधीन टनल में घुसा पानी और मलबा; 7 मजदूरों की मौत देशभर में मानसून का कहर: 12 राज्यों में बाढ़-बारिश का संकट, यूपी के 28 जिलों और राजस्थान में भारी बा... स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ...
मनोरंजन

‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण, 25 करोड़ में शूट होगा फिल्म का क्लाइमैक्स

इंदौर। अपनी एक्शन फिल्मों के लिए फेमस रोहित शेट्टी जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ लेकर आने वाले हैं। एक बार फिर अजय देवगन के साथ रोहित शेट्टी अपनी शानदार फिल्म पेश करने वाले हैं। इस बार फिल्म में करीना कपूर भी नजर आएंगी। करीना ने सेट से कुछ तस्वीरें शेयर कर फिल्म में अपनी एंट्री पर मुहर लगा दी है। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि करीना के साथ-साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी दिखाई देंगी। सिंघम अगेन की शूटिंग भी शुरू हो गई है। फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग हैदराबाद में होगी।

दीपिका भी होंगी क्लाइमैक्स का पार्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘सिंघम अगेन’ का क्लाईमैक्स हैदराबाद में शूट होगा, जो कि काफी शानदार होने वाला है। इस एक्शन सीन में अजय देवगन के साथ-साथ चार और बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं। क्लाइमैक्स सीन में फिल्म के लीड कलाकारों के अलावा और भी कलाकार एंट्री लेने वाले हैं। क्लाइमैक्स की शूटिंग का बजट 25 करोड़ रुपये है। रणवीर सिंह तो ‘सिंघम अगेन’ में नजर आने ही वाले हैं। अब खबरें मिल रही हैं कि करीना कपूर और अजय देवगन के साथ फिल्म में अक्षय कुमार भी एक्शन करते दिखाई देंगे।

एक साथ नजर आएंगे ये सितारे

‘सिंघम अगेन’ का क्लाइमैक्स बड़े लेवल पर शूट किया जा रहा है। इस सीन को अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार के अलावा टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर भी शूट करेंगे। साथ ही क्लाइमैक्स में दीपिका पादुकोण भी हिस्सा होंगी। बता दें कि अभी इस फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है। रिलीज से पहले ही लोगों में इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। बताया जा रहा है कि 14 अगस्त 2024 को यह फिल्म रिलीज होगी। इसी दिन अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2’ भी रिलीज हो रही है।

Related Articles

Back to top button