ब्रेकिंग
Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क... UP Politics: यूपी में तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट! चंद्रशेखर और स्वामी प्रसाद मौर्य की मुलाकात से गरमा...
धार्मिक

चतुर्ग्रही योग इन राशि वालों को कर देगा मालामाल, अचानक होगा धन लाभ

इंदौर। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह के गोचर का शुभ और अशुभ प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ता है। ऐसे ही अक्टूबर माह में तुला राशि में चार ग्रहों की चौकड़ी बनेगी। धन और वैभव के कारण शुक्र ग्रह की राशि तुला में चतुर्ग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है। यह योग बेहद शुभ माना जाता है। बता दें कि मंगल, केतु और बुध पहले से ही तुला राशि में मौजूद हैं और 18 अक्टूबर को सूर्य भी तुला राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इसके कारण तुला राशि में बुध, सूर्य, मंगल और केतु की युति होगी, जिससे चतुर्ग्रही योग बनेगा। इस योग का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा। चतुर्ग्रही योग को ज्योतिष शास्त्र में बहुत खास माना जाता है। यह योग 3 राशि वालों को काफी फायदा देने वाला है।

मिथुन राशि

तुला राशि में बन रहा चतुर्ग्रही योग मिथुन राशि वालों के लिए काफी लाभकारी साबित होने वाला है। अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर में तरक्की मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इन जातकों के जीवन में खुशियां आएंगी।

कन्या राशि

चतुर्ग्रही योग से कन्या राशि वालों को जमकर धन लाभ हो सकता है। आय के नए स्तोत्र बनेंगे। कारोबार में उन्नति होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपका व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा। साहस पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आय में वृद्धि होगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए चतुर्ग्रही योग अनुकूल साबित होगा। कार्यक्षेत्र में मनचाहे परिणाम मिलेंगे। व्यापारियों को जमकर मुनाफा हो सकता है। कोई इच्छा पूरी होगी। नौकरी में प्रमोशन और सैलरी में बढ़ोतरी मिलने के प्रबल योग बनेंगे। कोई नया काम या व्यापार शुरू कर सकते हैं। धन लाभ हो सकता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button