ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
मध्यप्रदेश

बैरागढ़ में घाट पर गणेश प्रतिमाओं के लापरवाह विसर्जन से नाराजगी बढ़ी, नवरात्र से पूर्व जोन समिति ने अफसरों की बैठक बुलाई

भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में गणेश विसर्जन के समय नगर निगम कर्मचारी प्रतिमाओं का सम्मान के साथ विसर्जन करने के बजाय मूर्तियों को दूर से ही घाट में फेंकते नजर आए थे। इससे श्रद्धालु और हिंदू संगठन नाराज हैं। शांति समिति की बैठक में भी प्रतिमाओं के अनादर का मामला उठाया गया। दुर्गोत्सव के दौरान यह गलती दोहराई न जाए, इसे देखते हुए नगर निगम की जोन समिति ने बैठक बुलाई है।

गणेश विसर्जन के दौरान घाट पर अव्यवस्था फैल गई थी। देर रात को मूर्तियां फेंकी जा रही थी। हिंदू संगठनों ने कार्रवाई की मांग की थी। आंदोलन की चेतावनी भी दी। शांति समिति की बैठक में सदस्यों ने यह मामला उठाया। बैठक में भाजपा के मंडल अध्यक्ष कमल वीधानी ने कहा कि ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे इस तरह की स्थिति पैदा नहीं हो। भाजपा के जिला मंत्री प्रवीण प्रेमचंदानी, पार्षद राजेश हिंगोरानी एवं बजरंग दल के जीतू कटारिया ने जन भावनाओं का आदर करने पर जोर दिया। राजू वर्मा ने कहा कि झांकी स्थल पर बिजली के तारों से दूरी बनाए रखें। महेश आहूजा ने कहा कि उत्सव के दौरान असामाजिक तत्वों पर नजर रखनी चाहिए। बैठक में एसीपी अनिल शुक्ला एवं थाना प्रभारी कंवलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि चल समारोह के दौरान चुनाव आचार संहिता प्रभावी होगी। आचार संहिता का पूरा पालन कराया जाएगा।

दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के समय फिर से अनादर न हो तथा विसर्जन की पूरी व्यवस्था करने के लिए जोन समिति ने बैठक आयोजित की है। महापौर परिषद के सदस्य राजेश हिंगोरानी ने बताया कि नौ अक्टूबर को जोन समिति की औपचारिक बैठक बुलाई गई है। इसमें पार्षद शामिल होंगे। कुछ समय बाद जोन में ही अलग बैठक होगी, इसमें नगर निगम के अलावा बिजली कंपनी, पुलिस, प्रशासन के अधिकारी भी शामिल होंगे। बैठक में विसर्जन पर चर्चा की जाएगी। हिंगोरोनी ने कहा कि इस बार विसर्जन घाट पर तैनात कर्मचारियों को भी उचित निर्देश एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि किसी की भावनाएं आहत नहीं हों। उल्लेखनीय है कि संत हिरदाराम नगर में शारदीय नवरात्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जल्द ही झांकियों का निर्माण शुरू हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button