ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
मध्यप्रदेश

कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में पर्यवेक्षक के सामने टिकट के दावेदार ने किया हंगामा

इंदौर। इंदौर में कांग्रेस के कार्यालय गांधी भवन की सीढ़ियां चढ़ते हुए मंगलवार को यह अहसास ही नहीं हो रहा था कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव की आधिकारिक घोषणा होने के अगले ही दिन गांधी भवन में सन्नाटा पसरा दिखा। इसके पहले सोमवार रात गांधी भवन में जमकर हंगामा भी हुआ था। मंगलवार को कार्यालय में बैठे इक्का-दुक्का लोग भी इसे लेकर चर्चारत दिखे। पदाधिकारी नदारद थे और चुनावी तैयारी जैसा फौरी तौर पर कुछ नजर नहीं आया।

कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के ठीक बाद सोमवार देर शाम कांग्रेस ने मंडलम-सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी। दिल्ली से भेजे गए पर्यवेक्षक विमल शाह ने विधानसभा तीन की बैठक आहूत की थी। बैठक में विधानसभा तीन से टिकट के दावेदार पिंटू जोशी और उनके साथियों ने जमकर हंगामा किया। पदाधिकारियों को ही मंच पर बैठने नहीं दिया। देर रात तक चले हंगामे की बातें सुबह कांग्रेस कार्यालय में गूंजती रही। अब तक क्षेत्रवार बैठक बुला रहे संगठन ने मंगलवार को कोई बैठक नहीं बुलाई।

दिखा बंटवारा

कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में चुनाव से ठीक पहले नए तरह का बंटवारा देखा जा रहा है। शहर अध्यक्ष का वर्षों पुराना कैबिन बदल चुका है। मौजूदा अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्ढा ने पहली मंजिल पर गैलरी के एक कोने में पार्टिशन कर नया कैबिन बना लिया है। वर्षों से अध्यक्ष का कैबिन रहे मुख्य कक्ष के पास वाले कैबिन को कार्यकारी अध्यक्ष गोलू अग्निहोत्री के नाम कर दिया गया है। मंगलवार दोपहर शहर अध्यक्ष का कक्ष बंद था। साथ बने जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव के कैबिन पर भी ताला लगा था।

दिल्ली से आए पर्चों के बंडल

गलियारे में सीढ़ी के पास छपकर आए कुछ पर्चों के बंडल चुनाव की गवाही देते हुए पैकेट के बाहर निकलकर झांकते से दिख रहे थे। भोपाल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से पर्चे भेजे गए हैं। हालांकि, वितरण से पहले कांग्रेसी टिकट बंटवारे और चुनावी माहौल के जोर पकड़ने का इंतजार करते दिख रहे हैं।

Related Articles

Back to top button