ब्रेकिंग
Maihar Wild Elephant Alert: बांधवगढ़ का रेडियो कॉलर हाथी पहुंचा मैहर, गोरसरी पहाड़ी पर ट्रेस हुई लोक... सिंधिया राजघराने के 41 हजार करोड़ के संपत्ति विवाद में नया मोड़: प्रतिमा देवी की आपत्ति कोर्ट में स्... सड़कों पर भौकाल नहीं, जिम्मेदारी: दमन कलेक्टर ने थार-फॉर्च्यूनर मालिकों को दिलाई सेफ ड्राइविंग की शप... BRICS Summit 2026: 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए भारत पहुंचे व्लादिमीर पुतिन, पीएम मोदी के साथ द... दिल्ली में पांच मंजिला इमारत गिरने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जमीन के अवैध इस्तेमाल पर दिया जोर 'बिग बॉस 20' के घर में जंग की शुरुआत: यंग डीएसए बने पहले 'बॉस', कैप्टेंसी टास्क में उतरे चेहरों से न... भारतीय सिख ड्राइवरों पर US एजेंसी का विवादित AI पोस्टर: भारी विरोध के बाद DHS ने हटाया Indian Economy GDP Growth: वैश्विक मंदी के बीच भारत का जलवा, 7.8% रही GDP ग्रोथ; IMF ने जमकर की तारी... How Foldable Phones Work: कांच होने के बाद भी कैसे मुड़ जाती है स्क्रीन? जानिए फोल्डेबल फोन के पीछे ... Bhadrapada Amavasya Daan 2026: भाद्रपद अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति...
देश

मकान दिलाने का झांसा देकर 50 लाख की धोखाधड़ी

बिलासपुर। चिरमिरी में रहने वाले व्यक्ति को बिलासपुर में जमीन और मकान दिलाने का झांसा देकर 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चिरमिरी रहने वाले तपन कुमार सरकार ने अपनी शिकायत में बताया कि डोमनहील चिरमिरी में रहने वाले राकेश कुमार सिंह(30) से उनकी पहचान थी। वे बिलासपुर में रहने के लिए जमीन और मकान की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान राकेश ने उन्हें जमीन और मकान दिलाने की बात कहते हुए बिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल के पास बुला लिया। पास में ही उसने एक हजार 435 वर्गफीट जमीन दिखाकर 23 सितंबर 2020 को उन्होंने राकेश को एक लाख रुपये एडवांस दे दिया।

रुपये मिलने के बाद वह जल्दी ही जमीन और मकान दिलाने की बात कहता रहा। इस बीच उसने चेक, बैंक ट्रांसफर और नकद करके कई बार में 38 लाख 73 हजार रुपये ले लिए। जमीन नहीं मिलने पर तपन ने राकेश के पिता से बात की। उसने भी जल्द जमीन मिल जाने की बात कही। पीड़ित ने बताया कि कई बार उन्होंने वर्षा गौतम को भी रुपये दिए थे।

वर्षा ने तपन के दोस्त सोमनाथ खूंटिया से भी धोखाधड़ी कर 20 लाख रुपये ले लिए। जमीन के लिए दबाव बनाने पर राकेश ने रजिस्ट्री के लिए टोकन भेजा। जब वे रजिस्ट्री के लिए पहुंचे तो टोकन फर्जी निकला। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Related Articles

Back to top button