ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
मध्यप्रदेश

हाईकोर्ट ने MPPSC का सवाल निरस्त करना सही माना, याचिका खारिज

ग्वालियर। हाईकोर्ट ने पीएससी के खिलाफ चल रही याचिका को शुक्रवार की सुनवाई में खारिज कर दिया। वहीं याचिका लगाने वाले व्यक्ति को भी किसी भी प्रकार का लाभ देने से भी मना कर दिया। इस मामले में याचिकाकर्ता ग्वालियर के रहने वाले रजत ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2020 में पीएससी की परीक्षा दी थी, जिसमें प्रश्न क्रमांक 26 में उसने जो जवाब टिक किया वह सही था, लेकिन उसे गलत बताते हुए उनके नंबर काटे गए। वह मेन्स से सिर्फ 2 अंकों से रह रहा था, अगर इस प्रश्न के अंक उसे मिल जाते हैं तो वह मेन्स में एपीयर हो सकेगा।

सवाल के सभी जवाब गलत थे

याचिका की सुनवाई के दौरान शासन की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता रविंद्र दीक्षित ने इस मामले से जुड़ी जबलपुर हाईकोर्ट की सुनवाई को पेश करते हुए बताया कि जबलपुर हाईकोर्ट में पीएससी ने इस सवाल को लेकर विशेषज्ञों की रिपोर्ट पेश की है, जिसमें बताया गया है कि उक्त सवाल के सभी जवाब गलत थे, इसलिए उसे निरस्त कर दिया गया है। हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान पीएससी की ओर से पेश किए गए तर्कों को सही मानते हुए याचिका को खारिज कर दिया। चूंकि छात्र ने उक्त सवाल का गलत जवाब टिक किया था तो उसे भी कोई लाभ देने से मना कर दिया।

Related Articles

Back to top button