ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
खेल

विराट कोहली 2019 के एक वाकये से दुखी, कहा- काश! उस एक चीज को बदल पाते

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने पूरे साल टीम के शानदार प्रदर्शन को सराहा। कोहली ने साथ ही बताया कि वो कौन की बात है जिसको अगले साल सुधारना चाहेंगे। कोहली ने कहा, अगर पिछले साल को पलटकर देखे तो टीम आईसीसी विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के नतीजे को बदलाना चाहेगी।

इंग्लैंड और वेल्स में खेले गए आईसीसी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार गई थी। भारत को आसानी माने जा रहे मुकाबले में न्यूजीलैंड से 18 रन की हार मिली थी। यह मैच बारिश की वजह से रिजर्व डे में खेला गया था।

विराट ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए मुकाबले का प्रसारण कर रहे चैनल पर कहा, “इंग्लैंड में मिली हार एक ऐसी चीज है जो एक टीम को तौर पर हम बदलना चाहेंगे। हर एक बात का अंजाम निश्चित होता है शायद इसको ऐसे ही होना था। हमें उन मुश्किल की घड़ी से गुजरना ही था ताकि हम वहां पहुंच सके जिस जगह आज खड़े हैं।”

कप्तान कोहली ने भी कहा कि भारतीय क्रिकेट के लिए यह साल बहुत ही शानदार रहा। भारतीय टीम ने आठ में से सात टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की, जिसमें से एक ड्रॉ रहा। भारतीय टीम ने 28 वनडे मैच खेलकर कुल 19 में जीत हासिल की।वहीं टी20 की बात करें तो 16 में से टीम को 9 में जीत मिली।

उन्होंने कहा, भारतीय क्रिकेट के लिए 2019 का साल अब में सबसे बेहतरीन रहा। अगर वर्ल्ड कप (आईसीसी वर्ल्ड कप सेमीफाइनल) के 30 मिनट के खेल को निकाल दें तो यह साल बहुत ही शानदार रहा। हम अब तक उस आईसीसी की ट्रॉफी की तलाश में हैं मुझे लगता है कि इस टीम को अभी और भी ज्यादा मेहनत करनी है।

2020 में भारत तीन मैचों की टी20 सीरीज के साथ शुरुआत करेगी। भारत को श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में खेलना है जिसकी शुरुआत गुवाहाटी में 5 जनवरी से होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button