ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल... हरिद्वार बनाम देवघर कांवड़ यात्रा: क्यों होती है दोनों की तुलना? समझें सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक...
विदेश

इंडोनेशिया: दक्षिण सुमात्रा में खड्ड में पलटी बस, 24 मरे

जकार्ता, एएनआइ। इंडोनेशिया (Indonesia) के दक्षिण सुमात्रा (Sumatra) प्रांत में सोमवार रात एक बस के खड्ड में गिर जाने से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अंतरा समाचार एजेंसी के अनुसार, बस में कुल 37 यात्री सवार थे। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। न्‍यूज एजेंसी के अनुसार श्रीविजय कंपनी पैसेंजर बस सुमात्रा के पागर आलम सिटी के डेंपो तेनगाह जिले में थी।

पागर आलम पुलिस के प्रवक्‍ता डॉली गुमारा के हवाले से एएफपी न्‍यूज एजेंसी ने बताया कि 150 मीटर गहरी खाई में बस पलट गई।

गुमारा ने बताया, ‘खाई में गिरने से पहले बस कंक्रीट रोड बैरियर से टकरा गई थी। अभी भी कुछ लोग बस के भीतर फंसे हुए हैं। इस घटना में किसी अन्‍य वाहन के शामिल होने की सूचना नहीं है।’

घायलों को पागरआलम के बेसमाह अस्‍पताल में ले जाया गया। इंडोनेशिया में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं क्‍योंकि यहां के अधिकांश ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा मानकों और बुनियादी ढांचाओं के इंतजाम सही नहीं हैं।

सितंबर में पश्चिमी जावा के सुकाबुमी क्षेत्र में हुए एक बस दुर्घटना में करीब 21 लोगों की मौत हो गई थी। कई माह पहले भी एक सड़क दुर्घटना में 12 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button