ब्रेकिंग
US-Iran Deal Crisis: ईरान का परमाणु निरीक्षण से इनकार, ट्रंप ने दी बातचीत रद्द करने की धमकी Forex Market News: क्या रुपया जल्द ही 96 का स्तर छुएगा? कच्चे तेल में गिरावट के बाद भी दबाव में भारत... Hidden Costs of AI: OpenAI और Claude पर हिंदी भाषा का पड़ता है ज्यादा असर, टोकन खर्च बढ़ने से बढ़ रहा ह... Swapna Shastra: सपने में खुद को नाचते हुए देखने का क्या है मतलब? जानें शुभ या अशुभ संकेत Black Pepper Benefits: इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए काली मिर्च है रामबाण उपाय, जानें सेवन का सही तरीक... Beur Jail Corruption Case: पटना के बेऊर जेल में बड़ी कार्रवाई; सुपरिटेंडेंट समेत 7 अधिकारी सस्पेंड Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री और अनिरुद्धाचार्य ने उठाई निष्पक्... Bihar Crime: पश्चिम चंपारण में खौफनाक वारदात; पति ने अपनी पत्नी और बच्चों को नहर में धकेला, मासूमों ... UP Job Alert: योगी सरकार का बड़ा फैसला; कृषि विभाग में 3446 पदों पर हुई भर्ती, किसानों की आय बढ़ाने मे... Ayodhya Ram Mandir Donation: दानराशि की सुरक्षा के लिए ट्रस्ट का बड़ा कदम; कर्मचारियों के लिए लागू कि...
धार्मिक

साल के आखिरी सूर्य ग्रहण पर सतर्क रहें इन राशि के लोग, हो सकता है बड़ा नुकसान

इंदौर। इस बार 14 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या है। इसी दिन पितृ पक्ष का समापन होगा। सर्व पितृ अमावस्या पर सभी पितरों की विशेष पूजा की जाती है। इस साल सर्व पितृ अमावस्या तिथि पर साल का आखिरी लगने वाला है। यह ग्रहण रात्रि काल में लगेगा। इस प्रकार पितर पूजा में कोई बाधा नहीं आएगी। आप पंचांग द्वारा निर्धारित समय पर अपने पितरों को तर्पण कर सकते हैं। पंडित आशीष शर्मा के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दिन 4 राशियों के लोगों को विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए, जानें कि इन राशि वालों पर सूर्य ग्रहण का क्या प्रभाव पड़ेगा।

सूर्य ग्रहण समय

ज्योतिषियों के मुताबिक, सर्वपितृ अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 8.34 बजे शुरू होगा और 2.25 बजे खत्म होगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। अतः सूतक मान्य नहीं होगा।

राहु इस समय मेष राशि के लग्न भाव में है। सूर्य देव कन्या राशि में विराजमान हैं। इस दौरान सूर्य देव मेष राशि के छठे भाव पर दृष्टि डाल रहे हैं। सूर्यग्रहण के दिन मेष राशि वालों को अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। किसी का भी अपमान न करें। दुर्घटना हो सकती है। लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। इस दिन कोई भी विशेष काम न करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं इसलिए सिंह राशि के जातकों पर राहु का बहुत अधिक प्रभाव रहेगा। इस समय सूर्य देव की दृष्टि सिंह राशि के धन भाव पर है। इस दिन किसी भी प्रकार का लेन-देन न करें। नकारात्मकता को खुद पर हावी न होने दें। धोखा मिल सकता है, सावधान रहें। परिवार के साथ मतभेद हो सकते हैं।

कन्या राशि

सूर्य देव इस समय कन्या राशि के लग्न भाव में विराजमान हैं। ग्रहण के दिन कन्या राशि के जातकों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। कोई चिंता परेशान कर सकती है। जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिलेंगे। इस दिन कोई भी बड़ा फैसला न लें। वाद-विवाद से दूर रहें। खास मित्र से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।

धनु राशि

सूर्य देव इस समय कन्या राशि में विराजमान हैं। धनु राशि के करियर भाव पर सूर्य देव की दृष्टि है। मन मुताबिक सफलता के लिए कुंडली में सूर्य को मजबूत करना चाहिए। व्यापार में नुकसान हो सकता है। ऑफिस में किसी से लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दरार आ सकती है। वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button