ब्रेकिंग
पशुपालकों के लिए खुशखबरी! एमपी में अब सरकार खरीदेगी दूध, सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान Shocking Crime: पति की हैवानियत! चरित्र शंका में पत्नी को दी रूह कंपा देने वाली सजा, गंभीर हालत में ... Haryana BJP News: भाजपा नेता कौशल शर्मा को मिला मंत्री पद का दर्जा; संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी Government Update: जनगणना ड्यूटी से नदारद 289 अधिकारियों पर गिरेगी गाज, FIR दर्ज करने का आदेश जारी Tamil Nadu Elections 2026: 'थलापति' विजय का चला जादू; 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने कैसे ढहाए दिग्गजों ... Tamil Nadu Elections 2026: विजय की पार्टी TVK की धमाकेदार जीत; चेन्नई स्थित आवास पर डांस और गानों के... PM Modi on Bengal Results: 'हिंसा नहीं, विकास चाहिए'; बंगाल फतह के बाद प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं ... Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा...
देश

कैलाश विजयवर्गीय की CM कमलनाथ को नसीहत, संविधान पढ़े, राज्यों को करना ही पड़ेगा CAA लागू

भोपाल: भाजपा के राष्ट्रीय सचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सीएम कमलनाथ के प्रदेश में सीएए लागू न करने के फैसले पर बड़ा हमला बोला है। विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री को पहले संविधान पढ़ लेना चाहिए। सीएए को लागू करने के लिए सभी राज्य बाध्य हैं।
बुधवार को भाजपा महासचिव ने कांग्रेस के शांति मार्च पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ‘कमलनाथ को पहले हमारे देश का संविधान पढ़ लेना चाहिए। जैसे ही संसद किसी विधेयक को पास करती है और वह कानून बन जाता है और अनुच्छेद 252 के तहत सभी राज्य उस कानून को मानने के लिए बाध्य होते हैं। भारत के संविधान का भाग 11, जिसमें अनुच्छेद 245 से अनुच्छेद 263 शामिल हैं, केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के बीच संबंधों को निर्धारित करता है।

भाजपा राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि, यह बड़े दुर्भाग्य की बात है कि संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति असंवैधानिक बातें कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘राजनीति केवल एक चीज है। कांग्रेस केवल अपनी सत्ता और वोट बैंक को लेकर चिंतित है। वह देश के बारे में नहीं सोच रहे हैं।’
वहीं जब विजयवर्गीय से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के सीएए के विरोध के बारे में पूछे गया तो उन्होंने कहा कि, ओवैसी भाजपा जो भी करती है वह उसका विरोध करते हैं। यदि भाजपा कहेगी की दूध सफेद होता है तो वह कहेंगे नहीं नहीं दूध काला होता है। जिस दिन वह कानून को समझने की कोशिश करेंगे, उसे समझ जाएंगे। वह एक बुद्धिमान व्यक्ति हैं। लेकिन जब तक वह समझना नहीं चाहते, ऐसे में कोई कुछ नहीं कर सकता।’
भाजपा महासचिव ने सीएए का महत्व समझाते हुए कहा कि सीएए लोगों के कल्याण के लिए है। समझदार लोग सीएए का विरोध नहीं करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button