ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

CAA पर बोले शाह- दिल्ली की शांति भंग करने के लिए टुकड़े-टुकड़े गैंग को सीखाना होगा सबक

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वीरवार को कहा कि नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) को लेकर हाल में दिल्ली में हुई हिंसक घटनाओं के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है और राजधानी की जनता को उसे दंड देना चाहिए। पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर क्षेत्र में हजारों करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले एकीकृत विकास हब का शिलान्यास करते हुए शाह ने कहा कि सीएए को लेकर विरोध प्रदर्शन कांग्रेस के नेतृत्व में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने किया। यह दिल्ली की अशांति के लिए जिम्मेदार है , उसे दिल्ली की जनता को दंड देना चाहिए ।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सीएए पर विपक्ष ने दिल्ली की जनता को गुमराह कर राजधानी की शांति को भंग किया है।  उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी का काम करने का घिसा-पिटा अंदाज नरेंद्र मोदी ने गुजरात से बदलना शुरु कर एक ऐसी कार्य संस्कृति देश के सामने रखी कि जो सरकार किसी काम का भूमि पूजन करेगी, वही सरकार उसका उद्धघाटन भी करेगी और पांच साल के अंदर ही जनता को उस काम का वास्तविक स्वरुप देखने को मिलेगा। कांग्रेस की सरकार इस बात के लिए मशहूर थी कि पांच साल एक सरकार कोई योजना बनाती थी, दूसरे पांच साल में दूसरी सरकार उसके लिए बजट मंजूर करती थी, तीसरे पांच साल में उसका भूमि पूजन करती थी और अगले पांच साल में कांग्रेस सरकार उसे भूल जाती थी । काम तो होता ही नहीं था ।

शाह ने कहा कि मोदी ने दिल्ली के विकास का जो नक्शा खींचा है, समयबद्ध तरीके से उन कामों को पूरा करने की योजना भी बनाई गई है । विकास के काम करने की नयी संस्कृति देश की जनता के सामने प्रधानमंत्री ने रखी है। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 1984 में हुई हत्या के बाद राजधानी और देश के विभिन्न हिस्सों में सिखों के प्रति भड़के दंगों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इतने वर्षों तक कांग्रेस की सरकार में पीड़तिों को कभी न्याय नहीं मिला। मोदी की अगुवाई में केंद्र में सरकार बनते ही तुरंत विशेष जांच दल(एसआईटी) बनाई गई और आज दंगे करने वाले जेल के अंदर हैं। पूरा देश इस निर्मम हत्याकांड को नहीं भूल सकता। इन दंगों में हजारों सिख भाईयों का कत्ल कर दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button