ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
देश

लाल किला मैदान में कंगना रनौत से रावण दहन के वक्त नहीं चला तीर, वीडियो वायरल

दिल्ली: दिल्ली के लाल किला ग्राउंड में 24 अक्टूबर की शाम दिल्ली के उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत ने तीर चला कर रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया। इस बीच के आरके ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का एक वीडियो शेयर करते हुए उनका मजाक उड़ाया है। वीडियो में कंगना का तीर, निशाने की ओर जाने की बजाय धनुष से गिरता दिख रहा है। इस कार्यक्रम के 50 सालों के इतिहास में पहली बार हुआ कि किसी महिला ने रावण के पुतले का दहन किया। सरकार द्वारा पटाखों और आतिशबाजी पर बैन होने की वजह से समारोह में 8 ट्रैक डिजिटल डॉल्बी साउंड सिस्टम की मदद से आतिशबाजी की गई।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कंगना रनौत, रावण पुतला दहन के दौरान तीर चलाती दिखती हैं, जो गिर जाता है। इस वजह से एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा। के आरके अक्सर उनके सोशल मीडिया पर पोस्ट्स की वजह से चर्चा में रहते हैं। के आरके एक ओर जहां फिल्मों आदि के रिव्यूज देते हैं तो दूसरी ओर सेलेब्स पर भी निशाना साधने में नहीं चूकते हैं। इस बीच के आरके ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का एक वीडियो शेयर करते हुए उनका मजाक उड़ाया है। वीडियो में कंगना का तीर, निशाने की ओर जाने की बजाय धनुष से गिरता दिख रहा है।

आरके का ट्वीट और वीडियो

के आरके ने एक्स (ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया है। येवीडियो बीतेदिन दिल्ली के लाल किले मैदान का है, जहां पर कंगना ने रावण के पुतले का दहन किया। वीडियो मेंदिख रहा है कि कंगना ने रावण दाहन के लिए धनुष से तीर छोड़ा लेकिन वो वहीं पर गिर पड़ा। यानी कंगना धनुष-बाण नहीं चला पाईं। के आरके ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘वाह.. कंगना जी ने क्या जबरदस्त निशाना लगाया रावण पर।’

50 साल के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी महिला ने रावण के पुतले का दहन

बता दें कि कंगना रनौत, बीती शाम विजयादशमी के मौके पर रावण का पुतला फूंकने के लिए दिल्ली के लवकुश रामलीला में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई थीं। रावण दहन के दौरान कंगना का ये वीडियो वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और शेयर किया जा रहा है। एक ओर जहां उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है तो दूसरी ओर उनके फैन्स उनका सपोर्ट भी कर रहे हैं।
तेजस में आएंगी नजर गौरतलब हैकि लाल किले पर हर साल आयोजित होने वालेकार्य क्रम के 50 साल के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी महिला ने रावण के पुतले को आग लगाई है। बात कंगना रनौत के प्रोजेक्ट्स की करेंतो वो जल्दी ही फिल्म तेजस में नजर आएंगी । फिल्म 27 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button