ब्रेकिंग
Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में मिला पोलैंड से आया युवक; ATS और खुफिया एजेंसियों की पूछताछ के... Ahmedabad Anti-Encroachment Drive: अहमदाबाद में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला प्रशासन का बुलडोजर; धार्मिक... Thar Car Accident Moradabad: रईसजादों की हुड़दंगबाजी से दहला इलाका; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक टक्क... Murder in Usmanpur: दिल्ली में नाबालिग की बेरहमी से हत्या; पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी खंगाल रही ट... CEC Gyanesh Kumar in Agra: मुख्य चुनाव आयुक्त ने आगरा में की पूजा-अर्चना; देश के मतदाताओं से की 'वोट... IMD Weather Alert: भारत के कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट; 90 किमी/घंटा की रफ्तार ... Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ...
देश

कोहरे ने विमानों और ट्रेनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक, अब तक 4 फ्लाइट और 24 ट्रेनें प्रभावित

नई दिल्ली। कोहरे के कारण नई दिल्ली से उड़ान भरने वाली कई फ्लाइटों पर असर पड़ा है। विजिबिलिटी कम होने के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर अब तक चार उड़ानें डायवर्ट की गई हैं। फिलहाल दिल्ली हवाई अड्डे पर CAT III-B (इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) शर्तों के तहत विमान उड़ान भर रहे हैं। इसके अलावा अबतक नई दिल्ली से आने-जाने वाली 24 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक नई दिल्ली से संचालित होने वाली 4 फ्लाइटें फिलहाल डायवर्ट की गई हैं। इसके साथ ही कई ट्रेनें भी कोहरे के कारण देरी से चल रही हैं।

बता दें, राष्ट्रीय राजधानी और इसके आस-पास के क्षेत्रों में शीत लहर की स्थिति जारी है, आज सुबह, दिल्ली में 2.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को यह 3.6 डिग्री सेल्सियस था।

देरी से चल रही ट्रेनों की लिस्ट:

1. कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस(15707)- 4 घंटे देरी से

2. मालदा-नई दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस(13483)- 3.30 घंटे देरी से

3. पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस(12801)- 4.15 घंटे देरी से

4. गया-नई दिल्ली महाबोधी एतक्सप्रेस(12397)- 4 घंटे देरी से

5. दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति(12565)- 2 घंटे देरी से

6. बरौनी-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस(12553)- 2.30 घंटे देरी से

7. रीवा-आनंदविहार रीवा एक्सप्रेस(12427)- 2.15 घंटे देरी से

8. आजमगढ़- नई दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस(12225)- 2 घंटे देरी से

9. हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस(12381)- 5 घंटे देरी से

10. भागलपुर-आनंदविहार विक्रमशिला एक्सप्रेस(12367)- 2.30 घंटे देरी से

11. भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस(22823)- 4.45 घंटे देरी से

12. हैदराबाद-निजामुद्दीन दक्षिण एक्सप्रेस(12721)- 3.30 घंटे देरी से

13. मुंबई-अमृतसर दादर एक्सप्रेस(11057)- 3 घंटे देरी से

14. बांद्रा-कटरा स्वराज एक्सप्रेस(12471)- 2 घंटे देरी से

15. अम्बेडकरनगर-कटरा मालवा एक्सप्रेस(12919)- 2.30 घंटे देरी से

16. जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस(22181)- 2.15 घंटे देरी से

17. मानेकपुर-निजामुद्दीन U.P.S क्रांति(12447)- 2 घंटे देरी से

18. बंगलुरू-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस(22691)- 2 घंटे देरी से

19. चेन्नई-नई दिल्ली तमिलनाडु एक्सप्रेस(12621)- 2.30 घंटे देरी से

20. राजगढ़- निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस(12409)- 2.30 घंटे देरी से

21. जबलपुर-निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस(12189)- 3 घंटे देरी से

22. जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस(12192)- 4.15 घंटे देरी से

23. रक्सौल-आनंदविहार सद्भावना एक्सप्रेस(14017)- 5.15 घंटे देरी से

24. वाराणसी-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस(14257)- 3.30 घंटे देरी से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button