ब्रेकिंग
National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ...
मध्यप्रदेश

नागदा में एसएसटी टीम ने पकड़ा तीन क्विंटल मावा, जांच के लिए भेजे नमूने

नागदा जंक्शन। चुनाव आचार संहिता के चलते एसएसटी टीम द्वारा की जा रही जांच के दौरान सोमवार की शाम विभाग की टीम ने उन्हेल से एक कार में ले जाए जा रहे 3 क्विंटल मावे की सैंपलिंग की कार्रवाई कर संबंधित को सुपुर्दगी में दे दिया।

चुनाव आचार संहिता के चलते एसएसटी व एफएसटी दो टीम का गठन किया गया है। इसमें लगभग सभी विभाग के अधिकारी शामिल हैं। प्रतिदिन टीम द्वारा हताई पालकी के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसके चलते सोमवार की शाम उन्हेल से नागदा रेलवे स्टेशन पर से ट्रेन द्वारा बुक कराने के लिए कार क्रमांक एमपी13-सीडी-4441 में 12 टोकरी मावा 3 क्विंटल रखकर मयूर जैन पुत्र महावीर जैन फर्म बालाराम मावा भंडार उन्हेल द्वारा लाया जा रहा था।

खाद्य औषधि विभाग की टीम को एसडीएम सत्यनारायण सोनी ने कार्रवाई करने के लिए उज्जैन से बुलाया। विभाग के वरिष्ठ इंस्पेक्टर बसंतदत्त शर्मा के नेतृत्व में फूड इंस्पेक्टर समद खान, पुष्पक कुमार द्विवेदी, बीएस देवलिया, सुभाष खिरकिया ने मौके पर पहुंचकर सैंपलिंग की कार्रवाई कर मावे की टोकरिया मयूर जैन की सुपुर्दगी में दी।

Related Articles

Back to top button