ब्रेकिंग
Jharkhand Missing Case: मानसिक विक्षिप्तता के कारण दो दशक पहले घर से निकले थे अवधेश राम, पुलिस और एन... Jamshedpur News: जुगसलाई में पुलिस ने नाकाम की हत्या की साजिश, जिला बदर अपराधी समेत 10 आरोपी गिरफ्ता... Ranchi News: रांची में बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने, प्रदर्शन के दौरान जमकर हुई नारेबाजी और फेंके ग... Dhanbad News: धनबाद-गोमो रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, राजधानी एक्सप्रेस को रोक... Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में भारी बवाल, छात्र संगठनों और शिक्षकों के बीच... Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम में चमत्कार, मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला इलाज के बाद सकुशल अपने घर... Bokaro News: जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बोकारो में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा ... Palamu News: चर्चित विनीत तिवारी अपहरण हत्याकांड का मुख्य आरोपी प्रशांत तिवारी झांसी से गिरफ्तार, पु... Dhamtari News: स्वीडन में चमके धमतरी के सत्यांशु दीप, स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया कप में भारत को दिलाया क... Kawardha News: प्रधानमंत्री जन-मन योजना से बदली कवर्धा के वनांचल की तस्वीर, 3 किमी लंबी पक्की सड़क से...
मध्यप्रदेश

ग्वारीघाट, तिलवाराघाट सरयू तट की तर्ज पर होंगे विकसित, राकेश सिंह ने कहा- मां नर्मदा जी की आरती होगी और भव्य

जबलपुर। पश्चिम विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह ने कहा कि ग्वारीघाट और तिलवाराघाट के रूप में मां नर्मदा ने, अपने दोनों हाथों से, जबलपुर पश्चिम विधानसभा को आशीर्वाद दिया है, जिस तरह अयोध्या नगरी में प्रभु रामचन्द्र का भव्य मंदिर जहां आकार ले रहा है, और पवित्र सरयू नदी के तटों को विकसित किया गया है। उसी तरह इन दोनों घाट-क्षेत्रों को, परम्परा के अनुसार, किंतु स्थानीय निवासियों, तीर्थ पुरोहितों, दर्शनार्थियों, पर्यटकों एवं व्यवसायियों की आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा।

ग्वारीघाट और तिलवाराघाट का विकास

राकेश सिंह ने सरदार बल्लभ भाई पटेल वार्ड के जनसंपर्क के दौरान कहा कि ग्वारीघाट एवं तिलवाराघाट अत्यंत प्राचीन हैं और ऐतिहासिक महत्त्व को अपने साथ समेटे हैं। अनेक मंदिर और संत-साध्वियों का निवास होने के कारण, यह सारी भूमि पवित्र बन गई है। इसी आधार पर ग्वारीघाट और तिलवाराघाट के समग्र विकास की योजना बनाई है। दोनों घाटों को तथा मां नर्मदा जी की आरती को, भव्यता प्रदान की जाएगी।

राकेश सिंह ने सरदार बल्लभ भाई पटेल वार्ड के जैन मंदिर पुरवा से जनसंपर्क प्रारंभ किया। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक राजीव बेंटिया, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र विश्वकर्मा, पार्षद राहुल साहू, हृदेश राजपूत, अनिल बड़कुल, नरेश पटेल, राकेश गोल्हानी, संदीप पटेल, अश्वनी वैदेही, दिलीप गर्ग, राकेश मिश्रा, गायत्री गोंटिया, संध्या बर्मन के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button