ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
उत्तरप्रदेश

“मैं गर्भवती हूं, डिलीवरी के पैसे नहीं हैं, घर वालों ने मेरा सब कुछ ले लिया” माखी रेप पीड़िता का VIDEO वायरल

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित माखी रेप कांड की दुष्कर्म पीड़िता ने वीडियो वायरल कर मदद की गुहार लगाई है। पीड़िता ने अपने चाचा और परिवार के लोगों पर आरोप लगाया है। वायरल वीडियो में दुष्कर्म पीड़िता ने कहा कि अब उसके पास रहने को घर नहीं है। खाने को कुछ नहीं है। न ही पैसे बचे हैं। परिवार के लोगों ने शादी होने के बाद परेशान कर रखा है। अब दर-दर कि ठोकरे खा रही हूं।

वीडियो में दुष्कर्म पीड़िता ने कहा कि मैं उन्नाव की मखी रेप कांड की पीड़िता हूं। 9 महीने की गर्भवती हूं। आज पेट में अपना बच्चा इन सर्द रातों में खुले आसमान के नीचे दर-दर भटकने को मजबूर हूं। सरकार ने मुझे जो सरकारी आवास दिया था। उसे मेरे चाचा महेश सिंह ने हड़प लिया है। साथ ही दुष्कर्म पीड़िता ने कहा कि मुझे मिली सहायता धनराशि भी मेरे परिवार के लोगों ने साजिश करके मुझसे ले लिया है। डॉक्टरों ने डिलीवरी के लिए ऑपरेशन की बात कही है। अब ना ही मेरे पास पैसे हैं न ही रहने के लिए मकान है। आखिर में पेट में बच्चा लेकर कहां जाऊं? किसी के द्वारा मेरी कोई मदद नहीं हो पा रही है। मेरी यह बात सरकार तक पहुंचा दी जाए।

पीड़िता ने कहा कि मेरे पास कोई भी महिला नहीं है। मैं अकेली हूं। जिससे सहयोग के लिए किसी महिला को हमारे साथ रखा जाए। मेरे पास सुरक्षा में लगे सीआरपीएफ की वजह से मेरे पति भी मेरे साथ नहीं रह पाते हैं। दिल्ली में नौकरी कर रहे हैं। उनके पास सीआरपीएफ जाने को तैयार नहीं है। इस स्थिति में मैं क्या करूं मेरी हालत बहुत खराब है। आप सभी से हाथ जोड़कर निवेदन है कि मेरी आवाज को अधिक से अधिक पहुंचाएं। ताकि सरकार से मेरी मिली हुई मदद वापस करें। दुष्कर्म पीड़िता ने मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि मेरी सुनवाई हो। मुझे मिला हुआ मेरा सरकारी आवास दिलाया जाए। मेरी डिलीवरी का प्रबंध किया जाए। जिससे पेट में पल रहे नन्हीं सी जान को मैं बचा सकूं। मेरी मां, मेरी बहन, मेरे चाचा महेश सिंह ने घर से निकाल दिया है। सभी लोग मदद के लिए आगे आएं।

Related Articles

Back to top button