ब्रेकिंग
Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद Navjot Sidhu vs Raja Warring: सिद्धू ने राजा वड़िंग को बताया 'बीमार', बोले- "इलाज की जरूरत तुम्हें ह... Punjab Politics: 'सूबे दा सच्चीं फिर रब्ब राखा...', खैहरा ने CM मान को उन्हीं के अंदाज में घेरा; वाय... Murder Mystery: बहन के प्रेमी को मार डाला, फिर थाने जाकर खुद लिखवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट; शातिर भाई क... Cyber Fraud Alert: टूरिस्ट वीजा पर आए नाइजीरियन बने फर्जी कंपनियों के 'डायरेक्टर', भारत में बैठकर चल... Municipal Corporation Alert: अब खुले में कूड़ा फेंका या जलाया तो सीधे होगी जेल! नगर निगम ने कड़े किए... Kaithal Dowry Death: कैथल में दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या, चीखती रही मासूम और दरिंदा बना...
धार्मिक

Budh Uday 2023: ग्रहों के राजकुमार का दिवाली के बाद होगा उदय, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

इंदौर। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवंबर में कई ग्रहों की चाल में बदलाव होगा। जिसमें खासतौर पर बुध ग्रह का गोचर शामिल है। ग्रहों के युवराज बुध का वृश्चिक राशि में उदय होने वाला है। बुध का उदय 13 नवंबर को होगा। बुध के गोचर का असर 12 राशियों पर दिखाई देगा। ग्रहों के राजकुमार के प्रभाव से तरक्की मिलेगी। तो आइए जानते हैं बुध का उदय किन राशियों के लिए फायदा रहेगा।

सिंह राशि

बुध का उदय होना सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी हो सकता है। इस समय संपत्ति का सुख मिल सकता है। विलासितापूर्ण वस्तु खरीद सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को पद-प्रतिष्ठा मिलेगी। लव अफेयर में नजदीकियां बढ़ेगी। घर के सदस्यों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि

आर्थिक दृष्टि से बुध का उदय वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छा साबित होगा। अप्रत्याशित धन की प्राप्ति हो सकती है। धन संचय करने में सफल रहेंगे। आपके आत्मविश्वास के सामने कोई टिक नहीं पाएगा। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानी दूर हो सकती है।

मीन राशि

बुध का उदय मीन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इस दौरान आय में वृद्धि हासिल करने में सफल रहेंगे। कामकाज की बाधाएं दूर हो सकती है। शेयर बाजार में पैसा लगाना फायदेमंद साबित हो सकता है। छात्रों को संतोषजनक परिणाम मिलेंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button