ब्रेकिंग
Delhi High Court on CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के तिरंगा मार्च पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कनॉट ... IMD Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला, दिल्ली-यूपी समेत इन इलाकों में बारिश... Delhi CJP Protest Traffic Advisory: कनॉट प्लेस में CJP के ‘तिरंगा मार्च’ को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जा... Election Commission SSR Update: चुनाव आयोग ने 17 राज्यों में विशेष संक्षिप्त संशोधन (SSR) की घोषणा क... Space Mirror Technology: अंतरिक्ष से रात में धरती पर चमकेगी सूरज की रोशनी, अमेरिकी कंपनी ने भारत की ... Eknath Shinde Shock to Mahayuti: महाराष्ट्र में महायुति में घमासान, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने निर्द... Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
टेक्नोलॉजी

बैंक अकाउंट में पैसे नहीं हैं, फिर भी कर सकते हैं यूपीआई से पेमेंट, यह है इसका तरीका

नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ते डिजिटल पेमेंट के बीच यूनिफाइड इंटरफेस पेमेंट सिस्टम (यूपीआई) का उपयोग करने वालों के लिए एक अच्छी खबर आई है। अभी तक यूपीआई से पेमेंट करने से पहले बार-बार यह चेक करना होता था कि बैंक में कितना बैलेंस हैं। लेकिन अब आए नए फीचर यूपीआई नाउ पे लेटर के जरिए आप बैंक में बैलेस ना होने पर भी पेमेंट कर सकते हैं।

एचडीएफसी और आईसीआईसीआई ने शुरू की सुविधा

देश में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए यूपीआई का यह नया फीचर शुरू किया गया है। यूपीआई नाउ पे लेटर फीचर क्रेडिक कार्ड की तरह है। इसके लिए आपको पहले अपने बैंक से क्रेडिट लाइन सर्विस आफर शुरू करवाना होगा। इसके बाद आपकी बैंक अकाउंट में पैसे होने या ना होने की चिंता खत्म हो जाएगी। हालांकि इसके लिए आपको बैंक को प्रोसेसिंग फीस भी देना होगी। अभी आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक ने यह सुविधा शुरू की है।

क्रेडिट लाइन के साथ यूपीआई से यह भी होता है लिंक

यूपीआई से बैंक की क्रेडिट लाइन के साथ ही कई अन्य चीजें भी लिंक हो सकती हैं। इसमें क्रेडिट कार्ड, ओवरड्राफ्ट अकाउंट, प्रीपेड वालेट और सेविंग अकाउंट लिंक को लिंक किया जा सकता है। वर्तमान में ज्यादातर लोग अपने सेविंग अकाउंट से ही यूपीआई को लिंक करके पेमेंट करते हैं

यूपीआई एमटीएम की भी है सुविधा

यूपीआई का उपयोग करने वाले इसके एटीएम की सुविधा भी ले सकते हैं। इसकी खास बात यह है कि बिना कार्ड के एटीएम से पैसा निकाल सकते हैं। हालांकि अभी यह सुविधा कुछ ही बैंकों ने शुरू की है। आने वाले समय में सभी बैंक यह सुविधा देने लगेंगे। यूपीआई एटीएम से पैसा निकालने के लिए यूपीआई पिन की जरूरत होती है।

Related Articles

Back to top button