ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी

कटड़ा: वैष्णो देवी यात्रा के मुख्य पड़ाव सांझीछत पर भी जल्द श्राइन बोर्ड द्वारा श्रद्धालुओं हेतु लंगर लगाया जाएगा, जिसमे श्रद्धालुओं हेतु 24 घंटे प्रसाद सहित चाय की व्यवस्था होगी। यह जानकारी सीईओ श्राइन बोर्ड रमेश कुमार द्वारा एक बैठक के दौरान दी गई। सीईओ ने कहा कि इस हेतु बोर्ड प्रशासन द्वारा तैयारियां जारी है, और नवबर्ष के पहले व दूसरे माह में ही यह लंगर सुविधा शुरु कर दी जाएगी। सीईओ न कहा कि उन्हें यात्रियों से शिकायते मिल रही थी कि वैष्णो देवी यात्रा के दौरान यात्रियों को प्रसाद नहीं दिया जाता है। जिस पर श्राइन बोर्ड द्वारा सांझीछत पर लंगर लगा कर यात्रियों को हलवे व चने का प्रसाद देने की फैसला लिया गया है।

सीईओ ने कहा कि श्राइन बोर्ड का प्रयास है कि यात्रा हेतु आए श्रदालु अधिक से अधिक समय कटड़ा में बिता सके । इसके लिए जल्द ही कटड़ा स्थित आद्यात्मिक केंद्र के ऑडोटोरियम में भवन पर होने वाली शाम की लाइव आरती को प्रसारित किया जाएगा। जिस ने भाग लेने वाले श्रदालुओ को बोर्ड प्रशासन द्वारा प्रसाद भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा बोर्ड प्रशासन इस हेतु कुछ शुल्क भी रख सकता है। अगर यह प्रयास सफल रहा तो बोर्ड प्रशासन सुबह की आरती का भी लाइव प्रसारण ऑटोरिम में करेगा।

रमेश कुमार ने कहा कि मौजूदा वर्ष में यात्रा में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसका मुख्य कारण पुलवामा हमला, 370 धारा तोड़ना सहित राज्य के अन्य हालात भी है। उन्होंने कहा कि इन हालातों के दिनों के दौरान बहुत कम यात्री वैष्णो देवी में नमन हेतु पहुंचे है। उन्होंने बताया कि मौजूदा वर्ष में अब तक 77.7 लाख यात्रियों द्वारा वैष्णो देवी भवन पर नमन किया है। आंकड़ों के अनुसार अब तक पिछले वर्ष से करीब 6 लाख कम श्रदालु मौजूदा वर्ष में नमन के लिए पहुंचे है। सीईओ न कहा की हमारा प्रयास है कि यात्रियों को बढ़ावा देने सहित उचित प्रबंध देने की लिए हर संभव कदम उठाया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button