ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
व्यापार

दिवाली पर खरीदें ये सबसे अधिक रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी रही है। इलेक्ट्रिक वाहनों की मासिक बिक्री के आकंड़ों से इसकी पुष्टि होती है। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बढ़ोतरी दर्ज की गई। देश में बिकने वाली वो कौन सी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स हैं, जो इस समय सबसे अधिक रेंज देने के लिए जानी जाती हैं तो आप सही जगह पर हैं। क्योंकि इस खबर के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं देश की टॉप 3 हाई रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में। अगर इस त्योहारी सीजन में आप भी एक इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो बाजार में कई ऑप्शन हैं। यहां हम आपको टॉप 3 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बता रहे हैं।

इस लिस्ट में सिंपलवन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से लेकर हीरो की ईवी के नाम शामिल हैं। इस दिवाली नई ईवी लेने का प्लान है तो इसे विकल्प के तौर पर देख सकते हैं। सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर ARAI-प्रमाणित रेंज 212 किमी है, जो इसे भारत में सबसे लंबी दूरी की इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाती है। यह 4.8 kWh की बैटरी पैक से लैस है। इसकी अधिकतम गति 105 किमी प्रति घंटा है। सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर को कई कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसमें ब्रेज़ेन ब्लैक, नम्मा रेड, एज़्योर ब्लू और ग्रेस व्हाइट शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें ब्रेजेन एक्स और लाइट एक्स जैसे नए कलर ऑप्शन को जोड़ा गया है।

Ola S1 Pro

Ola S1 Pro में 3.97kWh लिथियम-ऑयन बैटरी पैक दिया जाता है। Ola S1pro की टॉप स्पीड 116 किलो मीटर प्रति घंटे की है। जो कि बेस्ट इन सेग्मेंट हैं। वहीं ड्राइविंग रेंज की बात करें तो ये भारत में सिंगल चार्ज पर 181 km की धांसू ड्राइविंग रेंज देता है, जो इसे देशा का दूसरा सबसे ज्यादा ड्राइविंग रेंज देने वाला ई-स्कूटर बनाता है।

Hero Vida V1 Pro

हीरो मोटोकॉर्प का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida V1 Pro, फुल चार्ज पर 165 किमी की IDC रेंज देता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा तय की गई है। यह 3.94 kWh बैटरी पैक से लैस है। रेंज की बात करें तो Vida V1 Plus वेरिएंट की सीमा 143 किमी और V1 Pro की सीमा 165 km है।

Related Articles

Back to top button