ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
मध्यप्रदेश

मेरी सरकार ने गरीबों के लिए 4 करोड़ पक्के घर बनाए, लेकिन मैंने अपने लिए नहीं बनाया- PM मोदी

सतना: पीएम मोदी ने सतना में बृहस्पतिवार को विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में मतदाताओं का प्रत्येक वोट “त्रिशक्ति” से भरा है, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मध्य प्रदेश में फिर से सरकार बनाने में, केंद्र में प्रधानमंत्री को मजबूत करने में और प्रदेश में “भ्रष्ट” कांग्रेस को सत्ता से दूर रखने में मदद करेगा।

आपका वोट त्रिशक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने गरीबों के लिए चार करोड़ पक्के घर बनाए हैं, लेकिन उन्होंने “अपने लिए एक भी घर नहीं बनाया है।” उन्होंने आगे कहा कि आपका एक वोट भाजपा को मध्य प्रदेश में फिर से सरकार बनाने में मदद करेगा। आपका वोट दिल्ली में मोदी को मजबूत करेगा और प्रदेश में भ्रष्ट कांग्रेस को सत्ता से सौ मील दूर भी रखेगा। यानी एक वोट, तीन चमत्कार, यह त्रिशक्ति की तरह है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में उनकी सरकार बनने के बाद, कांग्रेस के समय से सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लगभग 10 करोड़ फर्जी लाभार्थियों को हटा दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि इसलिए कांग्रेस के नेता इन दिनों उन्हें गालियां दे रहे हैं, क्योंकि उनकी सरकार का यह कदम उन पर भारी पड़ा है। उन्होंने कहा,‘‘इस तरह सरकार ने लोगों के 2.75 लाख करोड़ रुपये बचाये हैं।”

राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘मैं आजकल जहां भी जाता हूं, वहां अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनने की चर्चा होती है। पूरे देश में ख़ुशी की लहर है।” प्रधानमंत्री ने यह भी कहा, ”हमने नया संसद भवन बनवाया है तो 30,000 पंचायत भवन भी बनवाए हैं। मुझे खुशी है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के कारण मध्य प्रदेश उन राज्यों में से एक है, जहां लाखों गरीबों के लिए घर बनाए गए।” उन्होंने कहा कि सतना में भी गरीबों को 1.32 लाख आवास मिले हैं। मोदी ने कहा कि उन्होंने गरीबों के लिए कोविड-19 संकट के दौरान शुरू की गई मुफ्त राशन योजना को दिसंबर के बाद अगले पांच साल तक बढ़ाने का संकल्प लिया है।

कमलनाथ- दिग्विजय अपने बेटों को सेट करने के लिए मध्य प्रदेश को अपसेट कर रहे- पीएम मोदी

पूर्व सीएम कमलनाथ और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह का उदाहरण देते हुए मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के दो नेता एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने में व्यस्त हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘दोनों नेता अपने समर्थकों से एक-दूसरे के ‘कपड़े फाड़ने’ के लिए कह रहे हैं।” उन्होंने कहा कि वे इस जुगत में हैं कि तीन दिसंबर (मतगणना वाले दिन) को हार मिलने के बाद किसका बेटा मप्र कांग्रेस की कमान संभालेगा।‘‘वे अपने बेटों को ‘सेट’ करने के लिए मध्य प्रदेश को ‘अपसेट’ कर रहे हैं।” अपने संबोधन से पहले मोदी ने, सतना के भजन बजाने वाले एक संगीत समूह की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘यह संगीत की धुनों की ताकत है जो बंदूक की नलियों से बने वाद्य यंत्र से निकल रही है।” उन्होंने कहा कि जब दुनिया संकट से घिरी हुई है, चारों ओर बम और बंदूकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं तब भारत जैसे देश आज दुनिया में अपने विचार का प्रभाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button