ब्रेकिंग
Chhattisgarh Crime: कांकेर के आमाबेड़ा में सगे भाई की हत्या, 16 गवाहों के बयान पर दोषी को मिली उम्रक... Chhattisgarh Forest News: ढोढ़ीआरा जंगल में करंट लगने से नर हाथी की मौत, 11 शिकारियों के समूह का खुल... Bank Strike in Jashpur: 28 से 30 सितंबर तक बैंकों की हड़ताल; परेशानी से बचने के लिए रविवार को भी खुल... Raipur Ganesh Visarjan: महादेव घाट पर 3180 मूर्तियों का विसर्जन, भारी बारिश में भी दिखा बाप्पा के भक... Jharkhand Education News: हाउसहोल्ड सर्वे में लापरवाही, 2470 शिक्षकों और 56 अधिकारियों को शोकॉज नोटि... Jharkhand Rain Alert: रांची में मूसलाधार बारिश का कहर, खतरे के निशान के करीब पहुंचे डैम के जलस्तर Jamshedpur Bank Robbery: गोलमुरी केनरा बैंक डकैती में पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 डकैतों पर 2-2 लाख का इन... Ranchi Police Action: जमशेदपुर हादसे के बाद अलर्ट पर रांची पुलिस, NH और रिंग रोड पर रातभर चला चेकिंग... Ophthalmological Conference Ranchi: 5वीं मिड-टर्म कॉन्फ्रेंस का आगाज, AI और रोबोटिक सर्जरी पर हुआ मं... Indore Jhanki Results: अनंत चतुर्दशी चल समारोह में राजकुमार मिल की झांकी प्रथम, देखें विजेताओं की पू...
देश

विश्वेश्वरैया नहर में कार गिरने से पांच लोगों की मौत, सभी मृतक एक दूसरे के रिश्तेदार

कर्नाटक के मांड्या के पांडवपुरा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। पांडवपुरा जिले के पास नहर में एक कार गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है। सभी पांचों मृतक एक दूसरे के रिश्तेदार है। मैसूर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने जानकारी दी कि हमने उनके परिवार वालों को सूचित कर दिया है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया।
मांड्या के उप प्रभागीय अधिकारी नंदीश ने समाचार एजेंसी एएनआई को जानकारी दी,”हमें मिली जानकारी के अनुसार, वे मैसूर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। हमने उनके परिवार वालों को सूचित कर दिया है। हमारी जानकारी के अनुसार वे सभी रिश्तेदार हैं।”

हादसा शाम करीब पांच बजे हुआ। पुलिस ने मृतकों की पहचान चंद्रप्पा, धनंजय, कृष्णप्पा और जयन्ना के रूप में की है। वे भद्रावती के मूल निवासी थे और बिलिकेरे के एक होटल में दोपहर का भोजन करने के बाद तुमकुरु जिले के तिप्तूर जा रहे थे। शवों को पांडवपुरा सरकारी अस्पताल के शवगृह में भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button