ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
मध्यप्रदेश

महिलाओं कउपलब्धियों पर 15 नवंबर को आकाशवाणी पर शो करेंगी स्मृति ईरानी, देशभर के केंद्रों पर किया जाएगा प्रसारित

नई दिल्ली: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी उद्यमिता, कौशल विकास, खेल, स्वास्थ्य और वित्त सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की सफलता का जश्न मनाने के लिए कल से आकाशवाणी पर एक शो की मेजबानी करेंगी। ‘नई सोच नई कहानी – स्मृति ईरानी के साथ रेड़यिो यात्रा’ नाम का यह एक घंटे का साप्ताहिक शो देश के सबसे बड़े प्रसारक आकाशवाणी पर हर बुधवार सुबह 9 से 10 बजे तक प्रसारित किया जाएगा। पहला शो 15 नवंबर को आकाशवाणी गोल्ड 100.1 मेगाहट्र्ज पर प्रसारित किया जाएगा। इसे देशभर के आकाशवाणी केंद्रों से भी प्रसारित किया जाएगा।

यह शो न्यूज ऑन एआईआर ऐप, आकाशवाणी वेबसाइट , आकाशवाणी यूट्यूब चैनल और इसके विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगा। इस शो में सरकार की पहल से महिलाओं के सशक्तिकरण की अविश्वसनीय कहानियों और भारत में महिलाओं के जीवन को आकार देने में उनकी भूमिका का जश्न मनाया जाएगा।

पहले शो में स्टार्ट-अप से जुड़ी महिलाएं और स्व-निर्मित व्यवसायी महिलाएं शामिल होंगी जो अपनी सफलता की कहानियां साझा करेंगी कि कैसे वे अपने प्रयासों में सरकारी पहल का लाभ उठा रही हैं। इस शो में केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे जो विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ उठाने के तरीकों के बारे में बताएंगे।

Related Articles

Back to top button