ब्रेकिंग
MP Crime and Social News: छपारा के जामुन टोला गांव में शराब और जुआ-सट्टे पर प्रतिबंध, थाने पहुंचकर म... Jyotiraditya Scindia in Gwalior: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने निभाई 300 साल पुरानी परंपरा, मंसूर शाह क... MP Wildlife News: इंदौर से आई विशेष टीम ने बुरहानपुर में पकड़ा रीछ, शहडोल के केशवाही में भी भालू के ... Bhopal News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर, प्रशासन ने लोगों से की शा... MP Fraud News: रतलाम में करोड़ों की ठगी और संपत्तियों की जांच तेज, आरोपी महिला के कारनामों से जुड़ी ... Clean Drinking Water Bihar: नल-जल योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीएचईड... Maharashtra Government Decision: सूखा प्रभावित इलाकों के बीच लोकायुक्त कार्यालय के लिए कारों पर खर्च... Medical Certification Report: कर्नाटक में दिल और सांस के बाद किडनी बनी मौत का तीसरा सबसे बड़ा कारण, ... Golden Book of World Records: कानपुर में दीपों से बनी कलात्मक आकृतियों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 500 ... Patna ADM Corruption Case: आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई, 1.06 करोड़ के अवैध साम्राज्य ...
मध्यप्रदेश

इंदौर के नौ प्रत्याशियों को न खुद का वोट मिलेगा न परिवार का, विजयवर्गीय से लेकर ऊषा ठाकुर तक का नाम

इंदौर। विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमा रहे कई प्रत्याशी ऐसे हैं जो न तो खुद के लिए मतदान कर सकेंगे न ही उन्हें उनके परिवार के मत मिलेंगे। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि ये प्रत्याशी चुनाव कहीं और से लड़ रहे हैं और उनका नाम किसी ओर विधानसभा सीट की मतदाता सूची में शामिल है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के इंदौर जिले में ऐसे नौ प्रत्याशी हैं।

कैलाश विजयवर्गीय- इंदौर विधानसभा क्षेत्र एक से मैदान में उतरे कैलाश विजयवर्गीय भी इन नौ प्रत्याशियों की सूची में शामिल हैं। उनका और उनके परिवार का नाम विधानसभा क्षेत्र इंदौर-दो की मतदाता सूची में शामिल है। इसलिए वे न खुद को मत कर सकेंगे न उन्हें उनके परिवार के मत मिलेंगे।

गोलू शुक्ला – विधानसभा क्षेत्र तीन से भाजपा के टिकट पर मैदान में उतरे गोलू शुक्ला भी इस सूची में शामिल हैंं। उनका नाम विधानसभा क्षेत्र एक की मतदाता सूची में शामिल है। न वे खुद के लिए वोट कर सकेंगे न उन्हें उनके परिवार के मत मिलेंगे।

पिंटू जोशी – विधानसभा क्षेत्र तीन से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन मतदाता विधानसभा क्षेत्र पांच से हैं। यही वजह है कि वे न खुद के लिए मतदान कर सकेंगे न उनके स्वजन पिंटू के लिए मत कर सकेंगे।सत्यनारायण पटेल- पांच नंबर विधानसभा सीट से भाग्य आजमा रहे सत्यनारायण पटेल भी खुद को मत नहीं दे सकेंगे। उनका नाम राऊ विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में शामिल है।

उषा ठाकुर – महू विधानसभा सीट से दूसरी बार मैदान में उतरी उषा ठाकुर भी अपने खुद के लिए मतदान नहीं कर सकेंगी। उनका नाम इंदौर एक की मतदाता सूची में शामिल है। उन्हें न खुद का मत मिलेगा न उनके स्वजन का।

तुलसीराम सिलावट – सांवेर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट भी इस सूची में शामिल हैं। उन्हें न खुद का वोट मिलेगा न उनके स्वजन उनके लिए मतदान कर सकेंगे। सिलावट का नाम विधानसभा इंदौर तीन की मतदाता सूची में शामिल है।

रीना सैतिया- सांवेर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरी रीना सैतिया भी खुद के लिए मतदान नहीं कर सकेंगी। उनका और उनके स्वजन का नाम विधानसभा इंदौर पांच की मतदाता सूची में शामिल है।

मनोज पटेल – देपालपुर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी मनोज पटेल भी उन प्रत्याशियों की सूची में शामिल हैं जो खुद को मतदान नहीं कर पाएंगे। मनोज पटेल का नाम राऊ विधानसभा की मतदाता सूची में है।

विशाल पटेल – देपालपुर विधानसभा सीट से ही कांग्रेस के झंडे तले मैदान में दोबारा मैदान में उतरे विशाल पटेल राऊ विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हैं। यही वजह है कि उन्हें न खुद का मत मिलेगा न उनके स्वजन उनके लिए मतदान कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button