ब्रेकिंग
MP-CG Crime News: चरित्र शंका के विवाद में उजड़ गया हंसता-खेता परिवार, आरोपी पति ने खुद को भी किया ल... Supreme Court Legal News: वायुसेना की पूर्व अधिकारी को मिली बड़ी राहत, 12 साल बाद फिर से स्क्वाड्रन ... Jiji Thomson Claim Against CEC: पूर्व IAS अधिकारी जिजी थॉमसन के दावे पर घिरे ज्ञानेश कुमार, बीजेपी स... Mahindra Thar Accident Delhi: रोड रैश गेम जैसा दिखा खौफनाक मंजर, तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवा... Cyclone Arnab Impact: एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बाद ट्रैफिक जाम और जलभराव से लोग परेशा... Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO
मध्यप्रदेश

चुनाव प्रचार थमते ही घर-घर पहुंचकर लाड़ली बहनों से मिले शिवराज सिंह चौहान

भोपाल।मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार बुधवार शाम से थम गया है।इसके बाद से ही सभी प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर संपर्क करना शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार सबह सुनहरी बाग स्थित झुग्गी बस्ती पहुंचे और लाड़ली बहनों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना।वह यहां रहने वाली बहन आशा शर्मा के घर पहुंचे और घर में उगाई गई सब्जियों से बनाया गया भोजन भी बहनों के साथ किया। इसके अलावा बहनों के परिवार में बच्चों से भी बातचीत कर उनकी शिक्षा सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों के बच्चों से पूछा कि किस कक्षा में पढ़ाई करते हो। एक छात्र ने बताया कि वह वकालात की पढ़ाई कर रहा है। इस बार मुख्यमंत्री ने पूछा कि मेधावी विद्यार्थी योजना का लाभ मिला है या नहीं । मुख्यमंत्री ने उसे आशीर्वाद देते हुए कहा अच्छे वकील बनो। यहां से मुख्यमंत्री टीलाजमालपुरा में रीता यादव, मोनिका यादव के घर पहुंचे और यहां भी उन्होंने भोजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बुधवार तक दिन रात काम में जुटे थे। गुरुावर को फुरसत में था बहनों ने बुलाया तो मिलने चला आया। बहुत आनंद आ रहा है ।हेमलता बहन का टीला जमालपुरा से फोन आया है उनसे मिलने जा रहा हूं। मुख्यमंत्री ने टीलाजमालपुरा में भोजन करने के बाद दतिया में भोषण के दौरान प्रधानमंत्री और अन्य नेताओं पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा कही गई बातों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वेत इतना नीचे उतर सकती हैं यह सोच नहीं सकता हूं।एक्टर बोलना और उसमें फिर कोई फिल्म मोदी के नाम पर बने। कोई मां के नाम पर बने। अब चुनाव एक्टिंग के लिए होता है क्या। चुनाव कोई सलमान खान के नाम पर होता है क्या। चुनाव विकास पर जनकल्याण पर होता है। लेकिन, अजब गजब हो गई है कांग्रेस कभी जय और वीरू के चुनाव करवा रहे हैं। कांग्रेस गंभीर नहीं है। हमारी सरकार डबल इंजन की सरकार है। लेकिन, कांग्रेस मनोरंजन कर रही है।

Related Articles

Back to top button