JNU के बाद अहमदाबाद में खूनी भिडंत, NSUI-ABVP कार्यकर्ताओं के बीच चले लाठी-डंडे

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई हिंसा के विरोध में गुजरात के अहमदाबाद में प्रदर्शन कर रही कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई तथा भाजपा की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प का मामला सामने आया है। दोनों गुटों में बीच लाठी-डंडे चले तथा जमकर पथराव हुआ। इस दौरान दोनों गुटों के कई लोग घायल हो गए है।
The RSS was already an organized terrorist organization. Now the Modi government has full support the RSS goons. Therefore, people are being attacked and beaten on every street and street in India.#JNUTerrorAttack #JNUHiddenTruth
भाजपा के युवा मोर्चा के अध्यक्ष रित्विज पटेल ने कहा कि दोनो पक्षों में संघर्ष हुआ है और वह हिंसा का समर्थन नहीं करते। वहीं परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एनएसयूआई के लोग छुरी और डंडे लेकर प्रदर्शन करने आये थे। इस बीच एनएसयूआई के एक कार्यकर्ता ने बताया कि जब वह प्रदर्शन करने जा रहे थे तभी उन्हें परिषद के लोगों ने भगा दिया। इस खूनी संघर्ष का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि दोनों गुट किस तरह एक दूसरे पर लठी डंडे बरसा रहे हैं।






