ब्रेकिंग
वेनेजुएला पर ऑपरेशन से तनाव: दक्षिणी कमान के प्रमुख एडमिरल होल्सी ने कार्यकाल से पहले दिया इस्तीफा, ... शेयर बाजार में धन वर्षा! सिर्फ 3 दिनों में निवेशकों की संपत्ति ₹9 लाख करोड़ बढ़ी, सेंसेक्स और निफ्टी... त्योहारी सीजन में सर्वर हुआ क्रैश: IRCTC डाउन होने से टिकट बुकिंग रुकी, यात्री बोले- घर कैसे जाएंगे? UP पुलिस को मिलेगी क्रिकेटरों जैसी फिटनेस! अब जवानों को पास करना होगा यो-यो टेस्ट, जानिए 20 मीटर की ... दिन में सोना अच्छा या बुरा? आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान क्या कहता है, किन लोगों को नहीं लेनी चाहिए 'द... प्रदूषण का 'खतरा' घर के अंदर भी! बढ़ते AQI से बचने के लिए एक्सपर्ट के 5 आसान उपाय, जानें कैसे रखें ह... शरीयत में बहुविवाह का नियम: क्या एक मुस्लिम पुरुष 4 पत्नियों के होते हुए 5वीं शादी कर सकता है? जानें... गुजरात में बड़ा सियासी फेरबदल! भूपेंद्र पटेल की नई कैबिनेट ने ली शपथ, पूरी हुई 25 मंत्रियों की लिस्ट... उज्जैन का 1100 साल पुराना कुबेर मंदिर: यहां कुबेर की नाभि में लगाते हैं इत्र-घी का लेप, धनतेरस पर दर... MP में फिर 'पेशाब कांड'! अवैध खनन रोकने पर दलित युवक की बेरहमी से पिटाई, सरपंच के बेटे ने की अमानवीय...
मध्यप्रदेश

इंदौर जिले की नौ सीटों पर सुबह दो घंटे धीमा रहा मतदान, दोपहर बाद बूथों पर लगी लंबी कतारें

इंदौर। विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। इंदौर जिले के सभी 2561 बूथों पर सुबह साढ़े पांच बजे माकपोल किया गया। इसके बाद 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। शुरुआती दो घंटे में मतदान धीमा रहा। अधिकांश पोलिंग बूथ खाली पड़े रहे। पहले दो घंटे 7 से 9 बजे तक जिले में 6.52 प्रतिशत ही मतदान हुआ। इसमें सबसे अधिक विधानसभा क्षेत्र देपालपुर में 13.51 और सबसे कम विधानसभा क्षेत्र इंदौर-तीन में 1.45 प्रतिशत वोट डले। इसके बाद बूथों पर लंबी लाइनें लगने लगी और 11 बजे तक 23.54 प्रतिशत मतदान हो गया। सुबह 9 से 11 बजे के बीच जिले में 17.02 प्रतिशत मतदान हुआ।

इंदौर जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को मतदान हुआ। सुबह धीमे मतदान से शुरुआत होने के बाद दोपहर होते-होते मतदान ने गति पकड़ ली। अधिकांश बूथों पर लंबी लाइने लगी हुई थी। पहले दो घंटे सुबह 7-9 बजे के बीच 6.52 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद 9 से 11 बजे तक 17.02 प्रतिशत, 11 से 1 बजे तक 15.89, दोपहर एक से 3 बजे तक 13.69 और तीन से शाम 5 बजे तक 13.15 प्रतिशत मतदान हुआ।

सुबह के समय कई पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की संख्या काफी कम थी। – नईदुनिया

कई बूथों पर बदलना पड़ी वीवीपैट मशीन

विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे सभी बूथों पर मतदान शुरू हो गया था। मतदान के कुछ देर बाद कई बूथों पर ईवीएम और वीवीपैट मशीन बदलना पड़ी। विधानसभा इंदौर क्षेत्र एक के नगीन नगर स्थित स्कूल में वीवीपैट मशीन खराब होने पर मतदान रोकना पड़ा। सेक्टर अधिकारी के आने के बाद मशीन को बदला गया। बूथ 254 पर भी मशीन खराब हो गई थी, जिसे बदला गया।

प्रत्येक दो घंटे में विधानसभा क्षेत्र अनुसार मतदान प्रतिशत

विधानसभा क्षेत्र सुबह 9 बजे सुबह 11 बजे दोपहर 1 बजे दोपहर 3 बजे शाम 5 बजे
देपालपुर 13.51 29.63 46.18 62.31 75.30
महू 7.97 24.20 42.37 53.65 65.88
इंदौर-1 2.33 21.17 37.91 50.73 63.50
इंदौर-2 4.08 21.30 35.17 50.51 61.05
इंदौर-3 1.45 21.45 37.47 52.96 65.68
इंदौर-4 6.42 21.39 36.15 51.90 65.08
इंदौर-5 8.48 20.66 35.41 49.50 62.14
राऊ 7.38 25.19 40.24 55.16 65.72
सांवेर 6.38 27.96 45.85 53.98 75.57
कुल 6.52 23.54 39.43 53.12 66.27

Related Articles

Back to top button