ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
विदेश

ईरान के हमले के बाद बढ़ीं कच्चे तेल की कीमतें, हुआ 3.5 प्रतिशत का इजाफा

ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भी इजाफा दर्ज किया गया है। न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार दोनों देश के बीच आई तल्खी के बाद बुधवार की सुबह कच्चे तेल की कीमतों में 3.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

PunjabKesari

इससे पहले सोमवार को बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव 70 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया था। इससे पहले सितंबर में सऊदी अरामको पर हमले के बाद ब्रेंट का भाव 70 डॉलर से ऊपर उछला था। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की स्थिति बनी हुई है। इस वजह से खाड़ी क्षेत्र में फौजी तनाव गहराता जा रहा है। कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित होने की आशंकाओं से दाम में लगातार तेजी बनी हुई है। अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में 3.5 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है।

भारतीय वायदा बाजार में कच्चे तेल के भाव में उछाल आया है। मंगलवार को कच्चा तेल 0.77 प्रतिशत गिरकर 4,503 रुपए प्रति बैरल पर आ गया। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के मद्देनजर पिछले कारोबारी दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त तेजी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button