ब्रेकिंग
महाकाल में दीपपर्व का आगाज! राष्ट्र की सुख-समृद्धि के लिए चांदी के सिक्के से हुई विशेष 'महापूजा', मं... सतना में हड़कंप: रिटायर्ड DSP पर दर्ज हुआ बिजली चोरी का केस, तीनों आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें इंदौर में महालक्ष्मी का दिव्य स्वागत! कहीं 'स्वर्ण पुष्प' से पूजा तो कहीं 5100 दीपों की जगमग, शहर के... रतलाम का महालक्ष्मी मंदिर बना 'कुबेर धाम'! करोड़ों के गहनों और नोटों से हुआ श्रृंगार, भक्तों को मिल ... रफ्तार का कहर! उज्जैन में दर्दनाक दुर्घटना, तीन युवकों ने गंवाई जान, कार के उड़े परखच्चे, एक घायल अस... हैवानियत की हद! ऑटो ड्राइवर ने 9 साल की बच्ची के साथ किया रेप का प्रयास, रीवा पुलिस ने तुरंत दबोचा द... बड़ा हादसा टला! रीवा के रिहायशी इलाके में पटाखों का 'बारूद' गोदाम, पुलिस ने छापा मार कर 10 लाख रुपये... इंदौर का राजवाड़ा बना आस्था का केंद्र: दीपोत्सव के लिए सजे बाजार, पूजन सामग्री की खरीदारी को उमड़े ल... बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू! 9वीं से 12वीं तक की छमाही परीक्षाओं के पेपर अब 'बोर्ड पैटर्न' पर होंगे... करोड़ों का 'खजाना' खेत में! दुर्लभ 'रेड सेंड बोआ' सांप किसान के बाड़े में मिला, वन विभाग ने सुरक्षित...
मध्यप्रदेश

अंदड़ क्षेत्र में खेत में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणाें में दहशत

अंदड़। क्षेत्र में तेंदुआ और उसके शावक के आने से किसानों में दहशत का माहौल है। विगत 15 दिनों से ग्राम अंदड और उसके आसपास के क्षेत्र में तेंदुआ और उसके दो शावक सक्रिय है। तेंदुए ने दो सूअर और एक बंदर व बकरे काे शिकार बनाया है।

रबी की फसल के दौरान खेतों में किसानों द्वारा रात्रि सिंचाई की जा रही है। वहीं क्षेत्र में तेंदुए के आने से किसान दहशत में है। किसान खेतों से अपना काम छोड़कर भाग रहे हैं।

तेंदुए के डर से किसानों ने मांग की कि बिजली विभाग केवल दिन में ही पर्याप्त बिजली दें, जिससे किसानों को रात में खेत में नहीं जाना पड़े। गांव के ही सीताराम ने बताया कि वह अपने खेत में सिंचाई के लिए जा रहे थे। अचानक उन्हें जानवर दिखाई दिया और वह अपना वाहन छोड़कर भाग गए।

साथ ही गांव के राधेश्याम यादव ने भी अपने खेत में तेंदुआ देखा। मंगलवार दोपहर में दिनेश परशुराम यादव अपनी पत्नी के साथ खेत में काम कर रहे थे। उन्होंने भी जानवर को देखा और वह अपना काम छोड़कर घर की और भाग गए। उक्त जानकारी विभाग को दी गई है। उसके बाद वन विभाग की टीम में निरीक्षण भी किया है।

वहीं तेंदुओं को पकड़ने के लिए वनविभाग द्वारा पिंजरा भी लगाया गया है। साथ ही ग्रामीणों की विद्युत विभाग से यह मांग की कि पर्याप्त बिजली केवल दिन के समय ही दी जाए। क्योंकि किसान रात्रि के समय अब दहशत के कारण खेतों में सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। ताकि तेंदुए के आने से दिन के समय पर्याप्त सिंचाई हो पाए और फसल प्रभावित नहीं हो।

Related Articles

Back to top button