ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
देश

उड़ते विमान में पैसेंजर्स के बीच सनकी महिला ने उतार दी अपनी जींस… फ्लाइट अटेंडेंट को दी ये धमकी

फ्लाइट में आए दिन विवाद के मामले सामने आते रहते है। अब एक महिला ने उड़ते विमान में ऐसा अभद्र व्यवहार किया कि आप भी शर्मसार हो जाएंगे। दरअसल, फ्रंटियर एयरलाइंस की एक फ्लाइट से बेहद चौंकाने वाला वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक महिला पैसेंजर ने बीच उड़ान में अपनी पैंट उतार दी इतना ही नहीं विमान में पेशाब करने की धमकी भी दी।

यह  घटना ऑरलैंडो से फिलाडेल्फिया की एक फ्लाइट में बीते सोमवार को हुई। द न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, फ्लाइट अटेंडेंट ने जब महिला से कहा कि वे इस वक्त वॉशरूम का इस्तेमाल नहीं कर सकती तो इस पर भड़कते हुए  महिला  ने प्लेन के गलियारे में ही पेशाब करने की धमकी दी और सभी के सामने अपनी पैंट उतार दी।  इसका वीडियो भी सामने आया है।

 महिला की इस हरकत पर अन्य यात्रियों ने विरोध किया, तब महिला चीखते हुए कहती है- ‘मुझे कोई आपत्ति नहीं. मुझे तो बस पेशाब करने जाना है.’ हालांकि, काफी विरोध के बाद महिला ने पैंट पहन ली। इस दौरान महिला बाकी पैसेंजर्स के साथ भी गाली-गलौज करती हुई नजर आई।

जानकारी के मुताबिक, जूली वोशेल हार्टमैन नाम की  महिला ने इस अभद्र घटना के बारे में बताया।   उन्होंने फेसबुक पर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है.  जूली ने फेसबुक पर लिखा है, फ्लोरिडा से घर के लिए उड़ान भरने का यह अब तक का उनका सबसे बुरा अनुभव था. उन्होंने कहा, महिला ने बच्चों के सामने ही ऐसी घटिया हरकत की. जब मैंने रोकने की कोशिश की, तो उसने मुझे ही जान से मारने की धमकी दे दी.’

Related Articles

Back to top button