ब्रेकिंग
Jaunpur Sureri Thana News: एसएचओ सस्पेंड, कई पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज, थाने के अंदर कैदियों से व... Noida Protest NSA Case Update: सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई अंतरिम रोक, जानिए... BJP State Incharges List 2026: बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी, 21 महिला नेताओं क... Snake Bite Incident in Hathras: घर में काम करते समय किशोरी को फिर काटा सांप, वन विभाग से मदद की गुहा... UP Politics News 2027: जो राम का नहीं हुआ वो कृष्ण का नहीं हो सकता—मथुरा को लेकर अखिलेश यादव पर बरसे... Jamaica Reparations UK King Charles: जमैका ने ब्रिटेन के सामने रखी गुलामी के मुआवजे की मांग, जानिए क... Tarang Shakti and Submarine Deal: भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, तरंग शक्ति एक्सरसाइज ... Canada Deportation Bishnoi Gang: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बढ़ाई सख्ती, छात्र बनकर गए भा... Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला...
मध्यप्रदेश

पांच साल बाद पति को सामने देख पत्नी खूब रोई, फिर हंसते-हंसते साथ गई

मंदसौर। घर से लापता एवं विक्षिप्त महिलाओं को स्वजन से मिलाने के सेवा कार्य में जुटी अनामिका सेवा समिति ने बरसों से अपनों से दूर एक ओर महिला को परिवार से मिला दिया। महाराष्ट्र के लातूर जिले के एक गांव से पांच साल पहले लापता हुई महिला जब शुक्रवार को सेवा समिति के कार्यालय कौशल्या धाम पर पति से मिली तो वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखों से खुशी के आंसू झलक पड़े।

खुशी से अपने घर हुई रवाना

पांच साल बाद पति को सामने देख पत्नी पहले तो खूब रोई और फिर दोनों हंसी-खुशी अपने घर के लिये रवाना हो गए। सेवा समिति की संचालिका अनामिका जैन ने बताया की दो माह पहले वायडी नगर पुलिस को शहर में घूमती मिली एक महिला को सेवा समिति को सौंपा गया था। तब से ही उक्त महिला समिति कार्यालय कौशल्या धाम पर रह रही थी।

मराठी में कुछ बताने की कोशिश करती रही

महिला विक्षिप्त है लेकिन वह मराठी भाषा में कुछ बताने की कोशिश करती रही। अनामिका जैन ने बताया की उक्त महिला ने अपना नाम बालिका बताया। महिला जो बोल रही थी उसे गुगल से परिवर्तन कर समझने की कोशिश की गई, तब पता चला की महिला अपना पता महाराष्ट्र के लातूर जिले के गांव भूखी का बता रही है।

फोटो से पहचान गया कि पत्नी है

इसके बाद अनामिका जैन व समिति सदस्यों द्वारा लातूर पुलिस कंट्रोल रूम पर चर्चा की और फिर गांव भूखी में किसी तरह संपर्क कर महिला के पति से चर्चा हुई। तब पता चला की महिला पांच साल से लापता है, परिवार गरीब होने के कारण उसे खोज नहीं सका न ही पुलिस से शिकायत की थी। महिला के पति परमेश्वर को महिला का फोटो भेजा गया तो वह पहचान गया की यह उनकी पत्नी बालिका है।

वह अपने गांव से मंदसौर तक आ सके इतने रुपये भी उसके पास नहीं थे। सेवा समिति द्वारा परमेश्वर को मंदसौर तक आने के लिये किराये की राशि भेजी। शुक्रवार को दोपहर में वह मंदसौर आया और कौशल्या धाम पहुंचा। पांच साल बाद पति-पत्नी ने एक-दूसरे को देखा तो आंखो से आंसू निकल गए। दोनों ने एक-दूसरे को माला भी पहनाई।

इसके बाद वहां मौजूद अनामिका जैन, महिला बाल विकास अधिकारी पीसी चौहान, विश्वमोहन अग्रवाल, भावना कुमावत, सरोज गंधर्व, नेहा कच्छावा, रीना, निर्मला, सगून परमार, जितेन्द्र कुमावत, अरविंद पाटीदार आदि ने उन्हें विदा किया। दोनों पति-पत्नी को महाराष्ट्र अपने गांव तक जाने के लिये पीसी चौहान द्वारा किराये की राशि दी गई। अनामिका जैन ने बताया की पांच साल पहले उक्त महिला को कोई अन्य महिला बातों में लेकर आई थी, अब उस महिला का भी पता लगाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button