ब्रेकिंग
HPCL Refinery Fire Visakhapatnam: विशाखापत्तनम में एचपीसीएल रिफाइनरी के प्लांट में लगी भीषण आग, तेज ... Delhi High Court on BS4 Vehicle Ban: दिल्ली में बाहरी राज्यों की BS-4 गाड़ियों के प्रवेश पर रोक बरकर... Tiger Shroff House Firing Case Arrest: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफल... पश्चिम बंगाल में दामोदर नदी में नहाने गए 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र की डूबकर मौत, मछली पकड़ने वाले ... Aaj Ka Mausam : चक्रवाती तूफान 'मुरासु' का दक्षिण भारत में तांडव, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु समेत कई र... Pauri Garhwal Elephant Tusks Missing Case: उत्तराखंड के वन विभाग कार्यालय से 35 किलो हाथी दांत गायब,... Jalaun Lawyer Murder Case Jalaun: उत्तर प्रदेश के जालौन में कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहि... Delhi Police ACP Manasvi Vashisht Suspended: कड़कड़डूमा कोर्ट विवाद और पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्... Tap and Pay Debit Credit Card Security: क्या जेब में रखे कार्ड से कोई निकाल सकता है पैसे? जानिए कैसे... Indian Navy Rescue Operation Arabian Sea: अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा पराक्रम, सोमालियाई लुटे...
मध्यप्रदेश

पूर्व CM कमलनाथ का एडिट वीडियो बनाने वाले के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया मामला

इंदौर: पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के वीडियो में काट छांट करके एडिंटिंग वीडियो बनाने वाले आरोपी के खिलाफ कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने चुनाव आयोग और क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले को संज्ञान लेते हुए क्राइम ब्रांच ने एफ आई आर दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के ओरिजनल वीडियो में डबिंग करके फ़र्जी वीडियो तैयार किया गया था, जिसमें यह बोला गया था कि कांग्रेस सरकार बनते ही लाड़ली बहना योजना बंद करेंगे और लाड़ली बहनाओं के नाम काटे जाने की बात कही थी। इसी वीडियो के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने क्राइम ब्रांच और चुनाव आयोग में शिकायत की थी, जिसमें क्राइम ब्रांच के द्वारा एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही इस मामले में कांग्रेस प्रदेश सचिव राकेश सिंह यादव का आरोप हैं कि भाजपा ने शर्मनाक और बेहद आपत्तिजनक तरीक़े से कुटरचित फ़र्ज़ी वीडियो प्रसारित कराया है। हार के डर से भाजपा में बौखलाहट हैं। लेकिन प्रदेश की महिलाओं द्वारा करारा जवाब भाजपा को दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button