ब्रेकिंग
Haryana Education News Punjabi Language: हरियाणा में पंजाबी को शिक्षा प्रणाली में उचित स्थान देने की... Sri Ram Janmabhoomi Trust Donation Case: अनुकल्प मिश्रा समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, मंदिर में चढ... Regional Parties in UP Election: यूपी की सियासत में छोटे दलों और बिहार की पार्टियों की एंट्री, बिना ... Ujjain Crime & Civic News: सिंहस्थ 2028 की तैयारी: सीएम मोहन यादव का 1974 में बना पुश्तैनी घर भी होग... MP School Education News: मध्य प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के 600 आदेश जारी; सीएम मोहन यादव की पहल प... Jabalpur Crime & Civic News: गणेश पंडाल में बिजली कंपनी और आयोजकों की बड़ी लापरवाही; महाआरती के दौरा... MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक...
मध्यप्रदेश

पटरी पर मिला लाइनमैन का शव, स्वजन बोले- हत्या कर फेंका

इंदौर। एमआर-04 रेलवे क्रासिंग पर बिजली कंपनी के लाइनमैन का शव मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना से कुछ देर पूर्व उसकी पिता से फोन पर बात हुई थी। बाणगंगा पुलिस का दावा है कि हादसा रेल से हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, शांतिनगर बांगड़दा निवासी विनय पुत्र नेमीचंद ठाकुर बिजली कंपनी में लाइनमैन था। सोमवार रात घर पहुंचने में देरी हो गई थी। पिता ने कॉल लगाया तो कहा थोड़ी देर में आ रहा हूं। इसके बाद विनय ने फोन नहीं उठाया।

पुलिस वालों ने दी घटना की सूचना

काफी देर बाद पुलिसवालों ने फोन उठाकर कहा कि विनय की हालत खराब है। उसका एक्सीडेंट हुआ है। हालांकि वह बच जाएगा। गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल भिजवाया लेकिन उसकी मौत हो गई। पिता नेमीचंद वाहन चलाते हैं। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया है। नेमीचंद के मुताबिक, प्रतिद्वंद्विता के कारण विनय की हत्या की गई है। उसकी बाइक भी घटना स्थल पर नहीं थी।

Related Articles

Back to top button